जींद : जिला पार्षद को पाले में लाने के लिए उचाना विधायिका प्रेमलता पर पांच लाख रूपये लेने के आरोप लगाने वाले जिला परिषद की चेयरमैन के पति एवं भाजपा नेता विनोद सिंगला को एक कलाकार की संज्ञा से नवाजते हुए केन्द्रीय मंत्री बीरेन्द्र सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले कलाकार लगते है, इसलिए आधारहीन बातें की गई है। अगर भ्रष्टाचार के आरोप लगाएं है तो उनको पुख्ता भी करनाा चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग गीता और गाय के नाम पर भाजपा को लपेटे में ले रहे हैं, दरअसल, उनके पास कोई मुद्दा नहीं है।
केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह रविवार को जींद बार एसोसिएशन में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने जिला परिषद चेयरपर्सन के पति विनोद सिंगला के आरोपों को कलाकारी बताकर हवा में उछाल दिया। केन्द्रीय मंत्री ने न्यायिक परिसर में सर छोटू राम लॉ ऑडिटोरियम तथा जिला ई-लाईब्रेरी की विधिवत रूप से आधारशिला रखी और जींद बार एसोसिएशन को 2। लाख रुपये की राशि देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव एक साथ करवाने पर विचार कर रही है। अगर ऐसा हो जाता है, तो चुनाव पर खर्च होने वाले पांच हजार करोड़ रुपये और मानवीय उर्जा को भी बचाया जा सकता है। जिससे राष्ट्रहित में प्रयोग कर एक नवभारत का निर्माण किया जा सकता है। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार एक देश-एक चुनाव पर विचार कर रही है।
अगर यह निर्णय ले लिया जाता है, तो इससे देश को काफी फायदा पंहुचेगा, क्योंकि फिलहाल चुनाव को लेकर जो व्यवस्था चल रही है, उससे कभी लोकसभा के तो कभी किसी प्रान्त की विधानसभा के चुनाव होते रहते है। इस कार्य पर सरकार द्वारा काफी धन राशि खर्च करनी पड़ती है और सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी भी चुनाव कार्य में ही उलझे रहते है। जिसे देश के विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि भारत की न्याय व्यवस्था दूनिया में सर्व श्रेष्ठ है। दुनिया के अनेक देश भारत की न्याय व्यवस्था की प्रशंसा करते है। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था को और सुधारने के लिए सरकार द्वारा काफी सकारात्मक प्रयास कि ये जा रहे है,जो काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।
– संजय शर्मा


Download Android App
Download iOS App



