दादूपुर नलवी पर विपक्ष फैला रहा झूठी अफवाहें: CM नायब सिंह सैनी

Summary :

दादूपुर नलवी पर विपक्ष के आरोपों को सीएम सैनी ने किया खारिज

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में कांग्रेस विधायकों ने प्रदेश के तमाम मुद्दों को लेकर जोरदार हंगामा किया। इसमें एक मुद्दा ‘दादूपुर नलवी’ को लेकर भी था। जिस पर विपक्ष ने सरकार से जवाब मांगा। ‘दादूपुर नलवी’ मामले को लेकर विपक्ष के आरोपों पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मीडिया से बात की।

Haryana Assembly सत्र: कैबिनेट मंत्रियों ने सरकार की नीतियों का किया समर्थन

नायब सैनी ने कहा कि इस मामले पर मैं कहना चाहता हूं कि ‘दादूपुर नलवी’ के मामले पर सरकार की तरफ से हमेशा जवाब दिया गया है। लेकिन, मैं कहना चाहता हूं कि जब विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं रहता है, तो इस तरह के मुद्दों को हवा देते हैं। सैनी ने कहा क‍ि उच्च न्यायालय के 76 पेज के फैसले में कहीं पर भी नहीं लिखा है कि दोबारा नहर बनाई जाए। विपक्ष इसे लेकर लोगों को गुमराह कर रहा है कि दोबारा नहर बनाने का आदेश द‍िया गया है। विपक्ष कम से कम फैसला तो पढ़ लें। विपक्षी नेता झूठा आरोप क्यों लगाते हैं और गुमराह क्यों करते हैं।

सदन में अंबाला शहर के कांग्रेस विधायक निर्मल सिंह ने ‘दादूपुर नलवी’ मामले का मुद्दा उठाया। उन्होंने कोर्ट के फैसले के तहत सरकार से यह जानने का प्रयास किया कि दादूपुर नलवी नहर के निर्माण का कोई आदेश सरकार के पास पहुंचा है या नहीं। अगर पहुंचा है तो दोबारा नहर का निर्माण कब होगा।

दूसरी ओर सीएम नायब सैनी ने कहा कि अभी सरकार ने 100 दिन पूरे किए है, बजट अभी प्रस्तुत नहीं हुआ है। लेकिन, हम अपने वादों को पूरा करने लगे हैं। साढ़े 13 लाख बहनों को 500 रुपये में गैस का सिलेंडर दे रहे है। हिमाचल और कर्नाटक की सरकार ने जो वादे किए थे, वे आज तक पूरे नहीं किए।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.