मुकद्दमें की ठीक ढंग से पैरवी न करने पर मुरथल एसएचओ को सस्पेंड करने के आदेश

Summary :

मुरथल गांव में पूर्व सरपंच द्वारा प्लाट आवंटन के मामले में ठीक ढंग से तफ्तीश न करने पर मुरथल थाना के SHO सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड करने के आदेश दिए।

सोनीपत : मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव राकेश गुप्ता ने गुरुवार को विडियो कान्फ्रेस के दौरान सरकार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। इस दौरान मुरथल गांव में पूर्व सरपंच द्वारा 100-100 गज के प्लाट आवंटन के मामले में ठीक ढंग से तफ्तीश न करने पर मुरथल थाना के एचएचओ सब इंस्पेक्टर फूलकुमार को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं। उपायुक्त विनय सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में मुरथल गांव की तत्कालीन सरपंच प्रमीला व उसके पति रामेश्वर के खिलाफ तत्कालीन आयुक्त नगर निगम ने शिकायत दी थी कि गांव में 100-100 वर्ग गज के प्लाटों के आवंटन में लापरवाही बरती गई है।

इस संबंध में थाना मुरथल में वर्ष 2017 में मुकद्दमा नंबर 17 दर्ज किया गया था। मामले की जांच तत्कालीन एसएचओ व वर्तमान में भी एसएचओ सब इंस्पेक्टर फूल कुमार को दी गई थी। इस जांच को करने में एसएचओ फूलकुमार द्वारा लापरवाही बरती गई। इसी लापरवाही के चलते गुरुवार को विडियो कांफे्रस के दौरान उन्हें सस्पेंड करने के आदेश मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव द्वारा जारी किए गए।

इसके साथ ही विडियो कांफ्रेस में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग सहित प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की भी क्रमवार ढंग से समीक्षा की गई। विडियो कांफ्रेस में उपायुक्त विनय सिंह, एएसपी राजीव देशवाल, आयुक्त नगर निगम डा. सुशील कुमार, एसडीएम प्रशांत पंवार सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Desk Team