जाटूसाना,रेवाड़ी: पाकिस्तान अपनी कायराना हरकतों से बाज आए वरना भारतीय सैनिक 1971 के युद्ध की तरह पाकिस्तान के दो के बजाय चार टुकड़े कर देगें। उक्त कथन ग्रामीण उत्थान-भारत निर्माण के संयोजक डॉ.टीसी राव ने व्यक्त किये। वे वीरवार को शिवा सीनियर सैकेडरी स्कूल डहीना में पूर्व सैनिको द्वारा आयोजित सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कश्मीरी छात्रों द्वारा सैनिको पर किये जा रहे पथराव करने वाले लोगों को सैनिको का मनोबल नहीं गिरना चाहिए। सैनिक देश के रक्षक होते हैं तथा ये भारत माता के वीर सपूत देश की रक्षा करते हुए शहीद हो जाते है।
टीसी राव ने कहा कि पाकिस्तानी सेना द्वारा दो भारतीय जवानों की निर्मम हत्या तथा उनका सिर काटना पाकिस्तानी सेना की कायरना हरकत हैं उन्होंने पाकिस्तान को आगाह करते हुए कहा कि उन्हें 1971 के युद्ध के परिणाम को नहीं भूलना चाहि जिसमें पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गये थे। अगर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो भारतीय सेना अब की बार उसके चार टुकड़े करने पर मजबूर हो जाएगी। अब समय आ गया हैं कि भारत सरकार द्वारा भारतीय सेना के कमाण्डरों को अपने सैनिको की शहादत का बदला लेेने की छूट देनी चाहिए जिससे भारतीय सैनिक पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दे सके ।
इस अवसर पर बिग्रेडियर राजाराम यादव, डिप्टी कमाण्डेंट जगरूप सिंह, सुबेदार मेजर जीतराम यादव बेरलीक लां, सुबेदार मेजर पूर्ण सिंह, कैप्टन बलवन्त सिंह, कैप्टन जगत सिंह, कैप्टन बलबीर सिंह, कैप्टन हरपाल सिंह, सुबेदार राजकुमार, सुबेदार सुरेन्द्र कुमार, सुबेदार सतबीर सिंह, प्रो. रूपचंद कंवाली, डॉ. सुरेश खोला, ब्लॉक समिति सदस्य अनूप सिंह, आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभा की अध्यक्षता राष्ट्रीय शहीद कल्याण फ ांउडेशन के महासचिव सत्यनारायण ने की तथा मुख्यतिथि के तौर बिग्रेडियर राजाराम ने शिरकत की।
( बिरेन्द्र पठानिया,शशि सैनी)


Download Android App
Download iOS App



