रादौर : जिन लोगों ने पार्टी के साथ विश्वासघात करते हुए विधानसभा चुनाव में भितरघात किया है, उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। ये कहना है प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज का। वे गुरुवार को रादौर में विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के हार के कारणों की समीक्षा करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी उम्मीदवार कर्णदेव कंबोज तकनीकी रूप से तो हार गए है, लेकिन वह क्षेत्र में एक विधायक के तौर पर काम करेंगे।
उन्हें हार मानने की जरूरत नहीं है। वह अपने आप को विधायक मानकर क्षेत्र के लोगों के लिए विकास कार्य करें। कर्ण देव रादौर क्षेत्र में अपनी मजबूत टीम को तैयार करें। उस टीम के सहारे पार्टी के संगठन को मजबूत बनाया जाए। विज ने कहा कि विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी के आदेश पर प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। जिन विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को हार का सामना करना पडा है, उन विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ विशेष तौर पर हार को लेकर चर्चा की जा रही है।
हार के कारणों को लेकर समीक्षा करते हुए इस पर मंथन किया जाएगा। पार्टी कमियों को दूर करते हुए संगठन को मजबूत करने का काम करेगी। इस बैठक का आयोजन पूर्व मंत्री कांबोज की अध्यक्षता में किया गया। कहा कि पार्टी को रादौर में जीत की पूरी उम्मीद थी, लेकिन पार्टी को जैसी उम्मीद थी। वैसे परिणाम नहीं आ सके। कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को बराबर का मान सम्मान दिया जाएगा।
पार्टी के कार्यकर्ताओं के सम्मान को कोई ठेस नहीं पहुंचने दी जाएगी। कर्णदेव कांबोज को सरकार से पूरा बैकअप मिलेगा। वह जनता के बीच जाये और उनकी समस्याओं का समाधान करें। पार्टी की दिल्ली में आयोजित हुई कोर कमेटी की बैठक में हाईकमान ने फैसला लिया है कि सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर चुनाव को लेकर समीक्षा की जाए। वहीं कमियों को दूर किया जाए। पार्टी ने उनकी यमुनानगर व करनाल जिलों के विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठकें आयोजित करने की ड्यूटी लगाई है।


Download Android App
Download iOS App



