होडल: आजकल पड रही उमस भरी गर्मी और ऊपर से लगातार हो रही बिजली की कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बिजली गुल होने के बाद पता नहीं होता है कि बिजली दोवारा कब आएगी। दिन हो या रात बस लोगों को अघोषित बिजली कटौती का ही भय सताता रहता है कि बिजली ना जाने कब गुल हो जाए। बिजली कटौती के कारण लोगों की पूरी दिनचर्या खराब होकर रह जाती है। सबसे ज्यादा परेशानी लोगों को रात के समय उडानी पडती है। जब गर्मी से बचाव के लिए लोग घरों की छतों पर पहुंचते हैं तो वहां मच्छरों का प्रकोप झेलने को मजबूर होना पडता है।
इतना ही नहीं कि बिजली रात के समय एक बार ही जाती है बल्कि कई बार तो कई कई घंटों तक गुल हो जाती है। जिसके कारण उसम भरी गर्मी से छोटे बच्चे, महिला और बुजुर्गों को भारी कठनाईयों का सामना करना पडता है। खासकर ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती से ग्रामीणों में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है। बिजली विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के लिए बनाए गए शैडयूल के अनुसार भी बिजली उपलब्ध नहीं हो पा रही है जिसके कारण आजकल पड रही चिपचिपाती गर्मी और अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की रात की नींद और दिन का चैन छीन लिया हैं।
– गौरव


Download Android App
Download iOS App



