फरीदाबाद: तोड़फोड़ करने गए निगम अधिकारियों को दूसरे दिन भी कोप का भाजक बनना पड़ा। आज चावला कॉलोनी में गुस्साए लोगों ने जेसीबी मशीन पर ईंट बरसा दी। गुस्साए लोगों ने निगम अधिकारियों पर पैसा लेने के बाद और पैसा ना देने की एवज में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया। लोगों के गुस्से को देख भारी पुलिस बल और निगम अधिकारियों को आखिऱकार बैरंग लौटना पड़ा। बल्लबगढ़ की चावला कॉलोनी में नगर निगम के अधिकारी अवैध रूप से बन रही दूकान को तोड़ रहे हैं, जबकि बराबर में बनी बहुमंजिला दुकानें भी अवैध है, जिन्हें नगर निगम ने नहीं छेड़ा।
जैसे ही नगर ने एक दूकान को तोडा, तभी काफी महिलाएं और पुरुष आए और हंगामा करने लगे। देखते ही देखते लोगों का गुस्सा ज्यादा भड़क गया और लोगों और पुलिस के बीच गुत्थम-गुत्था हुई। गुस्साई महिलाओं ने जेसीबी पर ईंट भी बरसाई। देकते ही देखते काफी भीड़ वहां जम गई, नगर निगम अधिकारी और पुलिस वहां से चले गए। नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर अमरदीप जैन की मानें तो वे यहां अवैध रूप अवैध रूप से बानी दूकान को तोडऩे आएं हैं, जिस पर लोगों ने उन पर पथराव कर दिया। वहीँ दूकान मालिक रमेश ने नगर निगम अधिकारियों पर दो लाख रुपए लेने के बाद और पैसा आरोप लगयाया और पैसा ना देनेपर तोडफ़ोड़ करने का लगाया।
– राकेश देव


Download Android App
Download iOS App



