Pm In Patiala : पटियाला में पीएम मोदी कड़ी सुरक्षा के बीच करेंगे चुनावी जनसभा

Summary :

Pm In Patiala : पीएम मोदी आज चुनावी रैली के लिए हरियाणा पहुंचेंगे। पंजाब, हरियाणा में वोटिंग की तारीख नजदीक आते ही चुनावी गतिविधियां तेज हो गई है। हरियाणा में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। जहां भी प्रत्याशी चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं, उन्हें घेरकर सवाल पूछे जा रहे हैं। हालांकि, पंजाब में किसान अपनी मांगों को लेकर भाजपा उम्मीदवारों का विरोध कर रहे हैं। Highlight: पटियाला में पीएम मोदी की रैली सात सुरक्षा घेरे में पीएम मोदी सादे कपड़ों में आम नागरिक के बीच कमांडो किसानों का एलान पीएम मोदी आज यानी गुरुवार को पटियाला में…

Pm In Patiala : पीएम मोदी आज चुनावी रैली के लिए हरियाणा पहुंचेंगे। पंजाब, हरियाणा में वोटिंग की तारीख नजदीक आते ही चुनावी गतिविधियां तेज हो गई है। हरियाणा में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। जहां भी प्रत्याशी चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं, उन्हें घेरकर सवाल पूछे जा रहे हैं। हालांकि, पंजाब में किसान अपनी मांगों को लेकर भाजपा उम्मीदवारों का विरोध कर रहे हैं।

Highlight:

  • पटियाला में पीएम मोदी की रैली
  • सात सुरक्षा घेरे में पीएम मोदी
  • सादे कपड़ों में आम नागरिक के बीच कमांडो

किसानों का एलान

पीएम मोदी आज यानी गुरुवार को पटियाला में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी सवाल पूछने का और उन्हें काली झंडियां दिखाने का एलान किया हुआ है। हालांकि, पीएम मोदी की इस रैली में मंच पर केवल चुनिंदा नेता ही उपस्थित रहेंगे।

सात सुरक्षा घेरे में पीएम

Pm In Patiala
Pm In Patiala

पीएम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सात सुरक्षा घेरे बनाएं गए हैं। पीएम मोदी के सबसे नजदीकी सुरक्षा कवच में एसपीजी तैनात रहेगी। दूसरे घेरे में एनएसजी और अन्य बलों के कमांडो, तीसरे में गुजरात पुलिस की विशेष टुकड़ी, चौथे में सीआरपीएफ व केंद्रीय बल के जवान, पांचवें में इंटेलिजेंस, छठे में पंजाब पुलिस के कमांडो और सातवें में पंजाब पुलिस के कर्मी तैनात रहेंगे।

पीएम रैली में पटियाला हाई अलर्ट पर

Pm In Patiala
Pm In Patiala

पीएम मोदी के रैली में पहुंचने से पहले एसपीजी पूरे मंच को अपने कब्जे में ले लेगी। सबसे पहले मंच का मुआयना किया जाएगा। इसके लिए बम डिस्पोजल और डॉग स्क्वॉयड वहां मौजूद रहेंगे। इसके अलावा एसपीजी के कुछ कमांडो रैली में सादे कपड़ों में आम नागरिक के बीच भी उपस्थित रहेंगे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Saumya Singh