पिनगवां : मेवात के नमक फिरोजपुर गांव में रह रहे बर्मा के लगभग पचास परिवारों की झुग्गियों में बिजली की तारों की वजह से आग लगने के कारण उनकी 53 झुग्गियां जलकर राख हो गई। आग से जानी नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन लाखों रुपये का नुकसान होने के साथ-साथ 150 लोग बेघर हो गये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को लगभग दो बजे सभी लोग अपनी-अपनी झोपडिय़ों में आराम कर रहे है थे, तभी अचानक लाइन से बनी झुग्गियों में एकदम से आग लगती हुई दिखाई दी और देखते-देखते सभी झुग्गियां जलकर राख हो गई। ग्रामीणों को जैसे ही आग के बारे में जानकारी मिली तो लोगों का जमावड़ा लगने लगा और ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड के साथ-साथ इसकी जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के भरसक प्रयास किए, लेकिन तब तक 53 झुग्गियां जलकर पूरी तरह से राख हो चुकी थी। जमीअत हल्का नूंह के सदर मोलाना सोकत ने सबसे पहले पहुंचकर पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन को इसकी जानकारी दी। सुचना मिलते ही मोलाना मुहम्मद खालिद कासमी भी मौके पर पहुंचे और गांव के सरपंच से मिलकर पंचायती जमीन पर सभी लोगों के रहने के इंतजाम के लिए टेट लगाकर व्यवस्था करने के लिए सहयोग की बात की। इस अवसर पर मोलाना अरसद,मोलाना साबिर, मोलाना नसीम, हनीफ सरपंच सहित काफी लोग मौजूद थे।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– आस मोहम्मद


Download Android App
Download iOS App



