करनाल: बिजली के स्थाई कटों की समस्या से निजात दिलाने और निर्बाध रूप से बिजली सप्लाई देने तथा निर्माणाधीन बिजली घरों के निर्माण कार्यो को शीघ्र पूरा करवाने के दृष्टिगत उपायुक्त डा. आदित्य दहिया ने मुख्य बिजली घर, मेरठ रोड़, सेक्टर-32 और सेक्टर-4 का दौरा किया तथा अधिकारियों से किये गए कार्यो और किये जा रहे कार्यो बारे विस्तार से जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे चल रहे विकास कार्यो में तेजी लाएं और अन्य स्वीकृत कार्यो को जल्द से जल्द शुरू करवाएं। डीसी डा. दहिया सबसे पहले कुंजपुरा रोड़ स्थित 220 केवी क्षमता के मुख्य बिजली घर पहुंचे और चल रहे कार्याे के बारे में जानकारी ली। मौके पर उपस्थित कार्यकारी अभियंता एम के मक्कड़ ने बताया कि स्थाई कटों से छुटकारा पाने के लिए अगले सप्ताह तक 100 एमवीए क्षमता का एक नया ट्रांसफार्मर सप्लाई देना शुरू कर देगा।
इसके कार्य रूप में परिणत होने से शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र को भी निर्बाध रूप से बिजली की सप्लाई शुरू हो जाएगी। कार्यकारी अभियंता ने डीसी को विस्तार से बताया कि उच्च क्षमता वाले 100 एमवीए के ट्रांसफार्मर से 132 केवी सबस्टेशन करनाल, डबरी, रम्बा तथा नेवल से चलने वाले सभी 11 केवी फीडरों व 33 केवी सबस्टेशनों को बेहतर बिजली सप्लाई होगी और कोई स्थाई कट नहीं लगेगा। इस व्यवस्था पर लगभग 4 करोड़ रूपये की धनराशि खर्च हुई है और अब इस स्टेशन की क्षमता 200 से बढ़कर 300 एमवीए हो गई है। डीसी द्वारा पूछी गई अन्य जानकारी के संदर्भ में कार्यकारी अभियंता ने बताया कि इसी परिसर में 33 केवी क्षमता के नये सबस्टेशन का निमार्ण कार्य जोरों पर है। इसमें साढ़े 12 एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।
गत मई माह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा इस सबस्टेशन की आधारशिला रखी गई थी, इसका निर्माण कार्य इसी वर्ष अक्तूबर माह तक पूरा कर लिया जाएगा। इस कार्य पर लगभग 3 करोड़ रूपये खर्च होंगे। इस सबस्टेशन के बनने से कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, मॉडल टाउन, सेक्टर-9, आरके पूरम, शक्ति कालोनी, अशोका कालोनी, सेक्टर-13 और 14, अल्फा सिटी तथा कर्ण लेक क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सीधा फायदा पहुंचेगा। इसके बाद डीसी सेक्टर-32 पहुंचे,जहां पर 33 केवी क्षमता के नये बिजली घर का निर्माण कार्य किया जाना है।
– आशुतोष गौतम, महिंद्र


Download Android App
Download iOS App



