प्रविंद्र सिंह को हरियाणा विद्युत नियामक आयोग(एचईआरसी) का सदस्य नियुक्त किया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने श्री सिंह को आज यहां एक समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्य सरकार ने एचईआरसी सदस्य पद भरने के लिये विज्ञापन के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किये थे। इस सम्बंध में न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली(सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता में गठित चयन समिति ने प्राप्त आवेदनों में से श्री सिंह का इस पद के लिये चयन किया था। समिति में मुख्य सचिव डी.एस। ढेसी और केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रकाश एस.महासके भी सदस्य के रूप में शामिल थे।
मुख्यमंत्री ने एचईआरसी के सदस्य पर नियुक्ति के लिये श्री सिंह और उनके परिवार के सदस्यों को बधाई दी। इस अवसर पर हरियाणा आवास बोर्ड के अध्यक्ष जवाहर यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, बिजली विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी.के। दास, बिजली निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक शत्रुजीत कपूर, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अनुराग अग्रवाल, हरियाणा बिजली उत्पादन निगम के प्रबंध निदेशक विनीत गर्ग, राज्य के महाधिवक्ता बलदेवराज महाजन तथा अन्य गणमान्य अतिथित उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App




