पलवल: बीती 1 और 2 जनवरी की रात को 6 लोगों की लोहे की रॉड से पीट-पीट कर हत्या करने वाले नरेश धनखड को पुलिस ने सफदर जंग अस्पताल दिल्ली से डिस्चार्ज होते ही गिर तार कर लिया। मंगलवार करीब साढे 4 बजे अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश मोना सिंह की अदालत में पेश किया। अदालत ने नरेश को दो दिन के पुलिस रिमांड के भेजा हैं। अब नरेश को 11 जनवरी को अदालत में पेश किया जाएगा। नरेश को दिल्ली से एसआईटी इंचार्ज डीएसपी अभिमन्यु लोहान के नेतृत्व में गई पुलिस ने टीम ने दिल्ली से गिर तार किया है।
इस बारे में मामले के आईओ सब इंस्पेक्टर जयराम सौरोत ने बताया कि नरेश को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान 6 लोगों की हत्या के बारे में पूछताछ की जाएगी। गौरतलब हैं कि 2 जनवरी को करीब ढाई बजे पलवल में अलग अलग स्थानों पर 1 महिला सहित 6 लोगों की राड मारकर की गई थी। हत्याओ ने जिले की जनता को झकझोर कर रख दिया था। हत्यारोपी ने 6 हत्याओं को 1 किलोमीटर के दायरे में अंजाम दिया।
सीसीटीवी के आधार पर हत्यारोपी की तलाश शुरू की। करीब 2 घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को गिर तार कर लिया था । तभी से आरोपी नरेश दिल्ली अस्पताल में भर्ती था । आज पुलिस ने आरोपी को सफदर जंग अस्पताल दिल्ली से डिस्चार्ज होते ही गिर तार कर लिया। करीब साढे 4 बजे अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश मोना सिंह की अदालत में पेश किया। अदालत ने नरेश को दो दिन के पुलिस रिमांड के आदेश दिए। अब नरेश को 11 जनवरी को अदालत में पेश किया जाएगा।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करें।
– भगत सिंह तेवतिया


Download Android App
Download iOS App



