पानीपत: नगर निगम अधिकारियों ने आज सेक्टर 11-12 स्थित एंजेल माल को भारी पुलिसबल की मौजूदगी में सील कर दिया। बताया जा रहा हैं कि करोड़ों रूपये बकाया हाउस टैक्स नहीं भरने पर एंजेल माल को आज सील किया गया हैं। वहीं काफी समय से एंजेल माल की बैंसमेंट में चल रहे बैंकट हाल को सील करवाने को लेकर संघर्ष कर रहे पूर्व जिला पार्षद एव जन आवाज सोसाइटी के प्रधान जोगेंद्र स्वामी और पूर्व मेयर स. भूपेंद्र सिंह ने आज के घटनाक्रम को पूरी तरह से लोगों को गुमाराह करने वाला बताया हैं। जोगेंद्र स्वामी ने खुलेआम आरोप लगाया कि प्रशासन और माल मालिक के बीच सांठगांठ हैं ओर उसी के चलते आज निगम अधिकारियों ने हाउस टैक्स नहीं भरने पर माल को सील किया हैं, यह सब मात्र दिखावा हैं।
स्वामी ने कहा कि उनकी मांग माल की बैंसमेट में अवैध रूप से चलाए जा रहे बैंकेट हाल को बंद करके ध्वस्त करने की हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस मामले की जांच करवा कर इस अवैध बैंकेट हाल को सील करवाने के आदेश के बावजूद आज इस मामले से पूरी तरह से पल्ला झाड़ चुका है और इस मामले को दबाने के लिए हाउस टैक्स न देने के नाम पर सील करवाने का ड्रामा किया जा रहा हैं। क्योंकि हाउस टैक्स जमा होने के साथ ही इस माल की सील तुरन्त खोल दी जाएंगी। स्वामी ने कहा कि आज इस अवैध बैंंकेट हाल का मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है और प्रशासन अपनी मिली भगत को छुपाने के लिए सील का ये अनोखा ड्रामा रच रहा है।
स्वामी ने कहा कि शहर में और भी बहुत से भवन है जिनका हाउस टैक्स करोड़ों रुपये पेंडिंग पड़ा है लेकिन उन किसी भी भवन को सील करना तो दूर नोटिस तक नही भेजे गए। स्वामी ने कहा कि जिला प्रशासन को जनहित में और लोगों के सुरक्षा के दृष्टिगत तत्काल बैंकेट हाल की अवैध बिल्डिंग को ध्वस्त करने के आदेश देने चाहिये अन्यथा कही ये बैंकेट हाल भी मुम्बई के रेस्टोरेंट में हुई आगजनी की तरह लाशों के ढेर में न बदल कर खड़ा हो जाये।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



