रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे बलात्कारी बाबा राम रहीम की तबीयत खराब हो गई है। दोपहर करीब 2:30 बजे 5 डॉक्टरों की टीम ने जेल में जाकर राम रहीम की जांच की। बता दें कि राम रहीम की तबीयत शनिवार को ही खराब होने लगी थी। राम रहीम ने बीपी और बेचैनी की शिकायत की थी। राम रहीम की शिकायत के बाद जेल प्रशासन ने चेकअप के लिए पीजीआई डॉक्टर्स की टीम बुलाई जिससे की ये जांच की जा सके कि राम रहीम को हॉस्पिटल में एडमिट कराने की जरूरत है या नहीं।
ऐसे में पीजीआई की फीमेल नर्स स्टाफ ने राम रहीम का इलाज करने से मना कर दिया है। जिसके बाद प्रशासन ने मेल नर्स स्टाफ को अलर्ट कर दिया है। वहीं राम रहीम के ट्रीटमेंट के लिए स्पेशल डॉक्टर्स की टीम को अलर्ट रहने को कहा गया है। डेरा सच्चा सौदा गुरमीत राम रहीम की जांच कल सुबह भी की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि जरूरत पड़ने पर राम रहीम को रोहतक पीजीआई में भी भर्ती कराया जा सकता है।
खबर ये भी है कि अगर गुरमीत सिंह को एडमिट करवाया गया तो उन्हें अलग से कमरा दिया जाएगा। बताते चले कि कोर्ट द्वारा सजा सुनाने के बाद राम रहीम ने कोर्ट से माफी की गुहार लगाई थी। राम रहीम ने जेल जाने से बचने के लिए अपनी सेहत का हवाला दिया था। राम रहीम का कहना था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती है उसकी कमर में दर्द रहता है। इस वजह से उसके साथ नरमी बरती जाए।


Download Android App
Download iOS App



