Ranbir Gangwa on Haryana heatwave alert: हरियाणा में लगातार बढ़ रही गर्मी और पेयजल संकट की आशंकाओं के बीच प्रदेश सरकार पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आ रही है। हरियाणा के पीडब्ल्यूडी एवं जनस्वास्थ्य मंत्री Ranbir Gangwa ने political editor Pankhil Verma से विशेष बातचीत में कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में पेयजल व्यवस्था को लेकर व्यापक स्तर पर मॉनिटरिंग की जा रही है और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी नागरिक को पीने के पानी की कमी का सामना न करना पड़े।
मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि गर्मियों के मौसम को देखते हुए जनस्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय हैं। जिन क्षेत्रों में पानी की सप्लाई को लेकर शिकायतें सामने आती हैं, वहां तुरंत प्रभाव से समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर घर तक स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल पहुंचे।
तेजी से बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर से विकास कार्यों को मिल रही नई दिशा

उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और हरियाणा का सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर लगातार मजबूत हो रहा है। बेहतर सड़कों और कनेक्टिविटी से न केवल लोगों की आवाजाही आसान होगी, बल्कि प्रदेश के आर्थिक और औद्योगिक विकास को भी नई गति मिलेगी। मंत्री ने दावा किया कि आने वाले समय में हरियाणा देश के बेहतरीन रोड नेटवर्क वाले राज्यों में अपनी अलग पहचान बनाएगा।
सड़क विकास में हरियाणा बना मॉडल स्टेट, भ्रष्टाचार पर सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए रणबीर गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार की नीति पूरी तरह ‘जीरो टॉलरेंस’ पर आधारित है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि कोई अधिकारी, कर्मचारी या एजेंसी भ्रष्टाचार में शामिल पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। मंत्री ने कहा कि सरकार जनता से जुड़े मूलभूत मुद्दों पर पूरी गंभीरता से काम कर रही है और प्रदेशवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


Download Android App
Download iOS App




