करनाल : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भुपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा में बढ़ते अपराध तथा लगातार बढ रही दुष्कर्म की घटनाओ को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि खट्टर सरकार के हाथ से क्राईम व्यवस्था फिसल गई है। इसलिए सरकार को इस्तीफ दे देना चाहिए। उन्होने यह भी कहा कि वह प्रदेश के राज्यपाल से मिले थे और उन्होने मांग की है कि राज्यपाल इस सरकार को हटा कर राष्ट्रपति शासन लागू करें। ताकि प्रदेश में क्राईम व्यवस्था दुरूस्त हो सकें।
पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा के निवास पर अचानक पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भुपेंद्र सिंह हुड्डा ने बातचीत में कहा की प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाए बढ़ रही है और क्राइम इतना बढ़ चूका है कि प्रदेश सरकार इस पर कुछ भी नही कर रही है। इसलिए सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। वहीं आज सुप्रीम कोर्ट द्वारा पदमावत फिल्म को देश के हर राज्य में चलाने पर हुड्डा ने कहा की मैने फिल्म नही देखी और देखने के बाद ही बता सकता हूँ और अगर फि़ल्म में कुछ गलत है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– हरीश चावला


Download Android App
Download iOS App



