Rewari के साधू शाह नगर क्षेत्र में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां किराये के मकान में रह रही एक 22 वर्षीय विवाहिता ने मानसिक तनाव के चलते पंखे के हुक से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान बावल क्षेत्र के गांव टांकडी की रहने वाली मोनिका के रूप में हुई है। वह पिछले कुछ समय से अपने पति के साथ यहां रह रही थी।
घटना की भनक लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई और पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है।
Monika Rewari Case : डिप्रेशन में थी मोनिका

पारिवारिक सूत्रों और पड़ोसियों से मिली जानकारी के मुताबिक, मोनिका की शादी को कुछ समय बीत चुका था, लेकिन उसे कोई संतान नहीं थी। इसी बात को लेकर वह काफी लंबे समय से गंभीर मानसिक तनाव और डिप्रेशन से जूझ रही थी।
अक्सर वह इस बात को लेकर गुमसुम और परेशान रहा करती थी। परिजनों का मानना है कि इसी सूनेपन और मानसिक अवसाद के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
पुलिस कर रही जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला सीधे तौर पर मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या का लग रहा है।
फिलहाल पुलिस ने मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों को सूचित कर दिया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों और समय का पूरी तरह खुलासा हो पाएगा। पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है।


Download Android App
Download iOS App




