जींद : हरियाणा में जींद के खेड़ी तलोड़ा गांव के पास कल देर रात को सड़क किनारे रोड रोलर से टक्कर में बाइक सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई जबकि एक बच्चे की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस के गांव जाजवान निवासी राममेहर (27) अपनी पत्नी ममता (25) पुत्री आलिया (4) और बेटे अंकित (3) के साथ कल देर शाम बाइक पर सवार होकर गांव खेड़ी तलोड़ा से अपने गांव वापस लौट रहे थे।
गांव खेड़ी तलोड़ा के निकट ही अंधेरा होने के चलते सड़क किनारे खड़े रोड रोलर से उनकी बाइक टकरा गई। जिसमें ममता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राममेहर और आलिया को जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अंकित की गंभीर हालत देखते हुए उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतकों के परिजन की शिकायत पर रोड रोलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Download Android App
Download iOS App




