सोनीपत : पिछले दो दिनों से सरपंचों द्वारा सरकार के खिलाफ दिए जा रहे धरने में मुख्यमन्त्री का विरोध करने के लिए सरपंचों ने मोर्चा खोलते हुए काले झण्ड़े दिखाने का प्रयास किया मगर सुबह पुलिस ने सभी को तुरन्त ही हिरासत मे ले लिया। सभी सरपंचों को खण्ड कार्यालय से गिरफ्तार करके एतिहात के तौर पर कुण्डली थाना ले जाएगा । मुख्यमन्त्री के वापस लौटने पर ही सभी को रिहा भी कर दिया गया। मगर सरपंचों ने रिहा होते ही खण्ड कार्यालय स्थित धरना स्थल पर जा कर दोबारा सरकार के खिलाफ जम कर नारे बाजी की। प्रशासन को पहले ही इस बारे में भनक लग चुकी थी सरपंच मुख्यमन्त्री का विरोध करने के लिए काले झण्ड़े दिखाएगे सुबह सभी सरपंच जिसमें राई, मुरथल, गन्नौर के सरपंचों ने अपने जिला प्रधान मन्जीत मण्डोरा की अध्यक्षता में खण्ड कार्यालय में इकट्ठा होना शुरू कर दिया था।
इसी को लेकर राई थाना प्रभारी ने मोर्चा संभालते हुए सभी सरपंचों को खण्ड कार्यालय से ही तीन बसों में भर कर कुण्डली थाने की राह पकड़ ली। उन्हें मुख्यमन्त्री के जाने के बाद ही रिहा किया गया। खण्ड राई के सरपंचों गांव नाहरी के सुनील दहिया, खेड़ी मनाजात के बिल्लु, साफियाबाद के अमित कौशिक, रसोइ से ओमक्वार, खुरर्मपुर से नरेश, हलालपुर से कु लबीर, माल्हा माजरा से सोमबीर ,सेरसा से मोनु आदि सरपंचों ने अपनी गिरफ्तारी दी।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।


Download Android App
Download iOS App



