पानीपत : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीते चार साल में भाजपा सरकार ने हर वर्ग से केवल उसके हकों को छीनने का काम किया है। गरीबों के प्लाट और दाल-रोटी छीनी, कर्मचारियों से नौकरी, किसान की फसल का दाम और खिलाड़ी का सम्मान तक सरकार ने छीन लिया। उन्होंने चौटाला पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इनेलो का बसपा के साथ गठबंधन महज दिखावा है, असली गठबंधन तो भाजपा के साथ है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा सोमवार को जनक्रांति रथयात्रा के दूसरे दिन पानीपत ग्रामीण हलके के गांव सिवाह, बुडशाम, रिसालू, उग्राखेड़ी, राजा खेड़ी, बबैल, बराना और काबड़ी गांव में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।
गांव सिवाह में पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का वरिष्ठ नेता महेंद्र कादियान व उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया और उनका पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। इसके बाद उन्होंने शहरी हलके में कुटानी चौक पर भी सभा को संबोधित किया। भीड़ और लोगों से मिल रहे समर्थन से उत्साहित पूर्व सीएम ने कहा कि वह तो पहले दिन से कहते आ रहे हैं कि भाजपा सरकार की नीति और नीयत दोनों ही केवल ठगी की हैं। पबीपीएल के प्लाट गरीबों को नहीं मिले और न ही आवासीय योजना के तहत अनुदान मिला। सरकार ने देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाडिय़ों के हितों से खिलवाड़ करके सारी हदें पार कर दी।
इस अवसर पूर्व स्पीकर एवं विधायक कुलदीप शर्मा, रघुबीर सिंह कादियान, आनंद सिंह दांगी, गीता भुक्कल, जगबीर सिंह मलिक, जयतीर्थ दहिया, जयबीर बाल्मीकि, आफताब अहमद, प्रो.वीरेंद्र सिहं, रण सिंह मान, राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र राठौर, शकुंतला खटक, बुल्ले शाह, मेयर सुरेश वर्मा, अंशुल कक्कड़, सचिन कुंडू, महेंद्र कादियान, डा.कर्ण सिंह कादियान, खुशीराम जागलान, संजीव मलिक, रमेश मलिक, धर्मबीर मलिक, बिंटू मलिक, दीपक खटकड़ आदि मौजूद रहे।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



