‘टेंशन या कुछ और…’, आखिर IPS वाई. पूरन कुमार ने क्यों की खुदखुशी? सामने आया चौंकाने वाला सच!

Summary :

Senior IPS Officer Suicide Case: चंडीगढ़ पुलिस विभाग उस वक्त स्तब्ध रह गया जब हरियाणा पुलिस के एडीजीपी (ADGP) वाई. पूरन कुमार की मौत की खबर सामने आई। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे घटी, जब सेक्टर-11 स्थित उनके सरकारी आवास से खुदकुशी की सूचना पुलिस को मिली। Senior IPS Officer Suicide Case: बेसमेंट में मिली खून से लथपथ लाश ADGP पूरन कुमार का शव उनके घर के बेसमेंट में मिला। पास में ही उनकी सर्विस गन पड़ी हुई थी और पूरा क्षेत्र खून से सना हुआ था। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई गई है, लेकिन अब…

Senior IPS Officer Suicide Case: चंडीगढ़ पुलिस विभाग उस वक्त स्तब्ध रह गया जब हरियाणा पुलिस के एडीजीपी (ADGP) वाई. पूरन कुमार की मौत की खबर सामने आई। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे घटी, जब सेक्टर-11 स्थित उनके सरकारी आवास से खुदकुशी की सूचना पुलिस को मिली।

Senior IPS Officer Suicide Case: बेसमेंट में मिली खून से लथपथ लाश

ADGP पूरन कुमार का शव उनके घर के बेसमेंट में मिला। पास में ही उनकी सर्विस गन पड़ी हुई थी और पूरा क्षेत्र खून से सना हुआ था। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई गई है, लेकिन अब तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

Senior IPS Officer Suicide Case
IPS वाई. पूरन कुमार ने की खुदखुशी, Photo( social media)

Haryana ADGP Officer Suicide: घटना के समय अकेले थे अधिकारी

मृतक अधिकारी की पत्नी, अमनीत पी. कुमार, जो हरियाणा कैडर की वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं, उस समय घर पर मौजूद नहीं थीं। वे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ जापान के सरकारी दौरे पर हैं। अमनीत वर्तमान में नागरिक उड्डयन और भविष्य विभाग की सचिव हैं।

Haryana ADGP Y Pooran Kumar: साउंड प्रूफ बेसमेंट में दी जान

पुलिस सूत्रों के अनुसार, ADGP पूरन कुमार ने आत्महत्या से पहले अपने सुरक्षाकर्मियों को घर से बाहर भेज दिया था। इसके बाद वह बेसमेंट में गए, वहां एक कुर्सी पर बैठे और अपनी सर्विस गन से सिर में गोली मार ली। चूंकि बेसमेंट साउंडप्रूफ था, इसलिए गोली चलने की आवाज किसी को सुनाई नहीं दी।

Senior IPS Officer Suicide Case
IPS वाई. पूरन कुमार ने की खुदखुशी, Senior IPS Officer Suicide Case, Photo( social media)

मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-11 थाने की टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स मौके पर पहुंचे। घर के सभी हिस्सों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उस समय घर में और कौन-कौन मौजूद था। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों की प्रतिक्रिया

एसएसपी कंवरदीप कौर ने मीडिया को बताया कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ होगी।

कौन थे वाई. पूरन कुमार?

ADGP वाई. पूरन कुमार 2001 बैच के हरियाणा कैडर के IPS अधिकारी थे। वे इस समय रोहतक के सुनारिया में स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (PTC) में IG के पद पर कार्यरत थे। अपने 20 वर्षों के करियर में उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियाँ निभाईं और एक ईमानदार व अनुशासित अधिकारी के रूप में पहचाने जाते थे।

Senior IPS Officer Suicide Case
IPS वाई. पूरन कुमार ने की खुदखुशी, Photo ( social media)

मानसिक तनाव में थे अधिकारी?

पुलिस सूत्रों और सहकर्मियों के मुताबिक, पूरन कुमार पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से तनाव में दिखाई दे रहे थे। वे बहुत कम बोलने वाले लेकिन संवेदनशील स्वभाव के थे। हालांकि, मौत के पीछे असली कारण क्या है, यह जांच के बाद ही सामने आएगा।

प्रशासन और पुलिस में शोक

ADGP की मौत की खबर से प्रशासन और पुलिस महकमे में शोक की लहर है। राज्य सरकार ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही, जनता से अपील की गई है कि अफवाहें न फैलाएं और पुलिस को जांच करने दें।

यह भी पढ़ें: हरियाणा ADGP अधिकारी ने खुद को मारी गोली, IAS पत्नी जापान दौरे पर, जानें कौन हैं वो और क्यों उठाया खौफनाक कदम

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।