दिल्ली-एनसीआर में छाए काले बादल, झमाझम बारिश के साथ सुहावना हुआ मौसम

Summary :

Weather Delhi NCR and Noida: दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम आदि) में मंगलवार, 7 अक्टूबर को भी जोरदार बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश की वजह से जहां मौसम खुशनुमा हो गया है, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। Weather Delhi NCR and Noida:गुरुग्राम में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना गुरुग्राम, जिसे साइबर सिटी भी कहा जाता है, वहां भी जमकर बारिश हो रही है। बारिश की वजह से हल्की ठंड महसूस होने लगी है…

Weather Delhi NCR and Noida: दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम आदि) में मंगलवार, 7 अक्टूबर को भी जोरदार बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश की वजह से जहां मौसम खुशनुमा हो गया है, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Weather Delhi NCR and Noida:गुरुग्राम में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना

गुरुग्राम, जिसे साइबर सिटी भी कहा जाता है, वहां भी जमकर बारिश हो रही है। बारिश की वजह से हल्की ठंड महसूस होने लगी है और वातावरण ठंडा और तरोताजा हो गया है। मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान जताया था कि 7 और 8 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में तेज बारिश और तेज हवाओं का भी पूर्वानुमान था।

Weather Delhi NCR and Noida
दिल्ली-एनसीआर में छाए काले बादल, Photo(social media)

Delhi NCR Weather: मौसम विभाग की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि आने वाले कुछ घंटों में सेंट्रल दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम, उत्तर-पश्चिम और उत्तर दिल्ली के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। इसके अलावा, कुछ जगहों पर बिजली गिरने और ओले पड़ने की आशंका भी जताई गई है।

Weather Delhi NCR and Noida
दिल्ली-एनसीआर में छाए काले बादल, Photo(social media)

एयरपोर्ट ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

दिल्ली में लगातार हो रही बारिश का असर हवाई यात्राओं पर भी पड़ सकता है। मौसम को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट प्रबंधन ने एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। यात्रियों से कहा गया है कि वे यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति की जानकारी जरूर लें और ट्रैफिक व मौसम को ध्यान में रखते हुए घर से थोड़ा पहले निकलें।

Weather Delhi NCR and Noida
दिल्ली-एनसीआर में छाए काले बादल, Weather Delhi NCR and Noida,Photo(social media)

Weather Ghaziabad: तापमान में गिरावट, कई जगहों पर जलभराव

बारिश के चलते दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए हुए हैं। हल्की से मध्यम बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। खासकर साउथ दिल्ली में मौसम ठंडा और सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान लगभग 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। अगले 24 घंटों तक मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होने की संभावना है और इसी तरह का मौसम बना रह सकता है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में सर्दी का मौसम! जानें कब आएगी कड़ाके की ठंड?

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।