दिल्ली-NCR में सर्दी का मौसम! जानें कब आएगी कड़ाके की ठंड?

Summary :

Delhi NCR Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को इस समय मौसम में आए अचानक बदलाव ने राहत की ठंडी सांस लेने का मौका दिया है। बीते कुछ दिनों से गर्मी और उमस भरे मौसम के बाद अब तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को क्षेत्र का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Delhi NCR Rain Alert: दिल्ली में आज का मौसम इस गिरावट के साथ ही हवा में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है, जिससे लोगों को लंबे समय बाद गर्मी…

Delhi NCR Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को इस समय मौसम में आए अचानक बदलाव ने राहत की ठंडी सांस लेने का मौका दिया है। बीते कुछ दिनों से गर्मी और उमस भरे मौसम के बाद अब तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को क्षेत्र का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Delhi NCR Rain Alert: दिल्ली में आज का मौसम

Delhi NCR Weather Today
Delhi NCR Weather Today

इस गिरावट के साथ ही हवा में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है, जिससे लोगों को लंबे समय बाद गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने बताया कि आज भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है, हालांकि अब तक किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। इस समय वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में भी उल्लेखनीय सुधार देखा गया है और यह ‘अति उत्तम’ श्रेणी में पहुंच गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश और तेज हवाओं के कारण हवा में मौजूद प्रदूषक तत्वों का स्तर कम हुआ है, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार आया है।

Delhi NCR Rain: 7 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?

यदि आंकड़ों पर नजर डालें तो 7 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि ह्यूमिडिटी 98 प्रतिशत से 70 प्रतिशत के बीच रहेगी। मौसम विभाग ने बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम की भविष्यवाणी की है। इसके बाद 8 और 9 अक्टूबर को तापमान में हल्की वृद्धि होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच सकता है। इन दिनों ह्यूमिडिटी में कमी आएगी और आसमान आंशिक रूप से साफ रहेगा।

Delhi NCR Weather Today: तापमान में बढ़ोतरी

तापमान में होगी बढ़ोतरी
तापमान में होगी बढ़ोतरी (credit-sm)

10 अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर तक के दिनों में तापमान फिर से थोड़ा बढ़ेगा, जब अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 21-22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाने की संभावना है। हालांकि, इन दिनों भी आसमान साफ रहने की संभावना के साथ ही किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह सुहावना बना रह सकता है। विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी बदलाव की स्थिति में तुरंत जानकारी साझा की जाएगी। फिलहाल, एनसीआर के लोग इस बदलते मौसम और शुद्ध हवा का पूरा आनंद उठा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी, दिवाली से पहले दिल्ली में ठंड का एहसास! देखें मौसम के ताजा अपडेट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।