पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी, दिवाली से पहले दिल्ली में ठंड का एहसास! देखें मौसम के ताजा अपडेट

Summary :

India Weather Update: दिल्ली एनसीआर, बिहार समेत देश भर के कई हिस्सों में सोमवार-मंगलवार की मध्य रात्रि को तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को दिवाली से पहले ही हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम ने अचानक करवट बदल ली है, जिससे लोगों को अक्टूबर के पहले हफ्ते में भी दिसंबर जैसी ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में मंगलवार तड़के सुबह हल्की से तेज बारिश हुई, जिससे तेज हवाएं चलीं। इस दौरान तापमान में कमी आई, दिल्ली का तापमान मंगलवार आधी रात को 2:30 बजे 21.8°C दर्ज किया गया. IMD Forecast: पहाड़ों…

India Weather Update: दिल्ली एनसीआर, बिहार समेत देश भर के कई हिस्सों में सोमवार-मंगलवार की मध्य रात्रि को तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को दिवाली से पहले ही हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम ने अचानक करवट बदल ली है, जिससे लोगों को अक्टूबर के पहले हफ्ते में भी दिसंबर जैसी ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में मंगलवार तड़के सुबह हल्की से तेज बारिश हुई, जिससे तेज हवाएं चलीं। इस दौरान तापमान में कमी आई, दिल्ली का तापमान मंगलवार आधी रात को 2:30 बजे 21.8°C दर्ज किया गया.

IMD Forecast: पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी

India Weather Update
India Weather Update (credit-sm)

बता दें कि पहाड़ी राज्यों में शामिल उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। इस वजह से ठंड का प्रकोप दिल्ली तक देखने को मिल रहा है. बद्रीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड साहिब और पांगी घाटी जैसे इलाकों में बर्फ की सफ़ेद चादर बिछी हुई है। कई जगहों पर बर्फ़बारी के कारण सड़क मार्ग बाधित हुआ है। हालांकि, सीजन की पहली बर्फ़बारी से पर्यटकों के चेहरे पर ख़ुशी है। सिक्किम में भी इस वर्ष समय से पहले बर्फबारी हुई है।
मौसम बदलने से उत्तराखंड में ठंड का अहसास होने लगा है. पहाड़ो पर बर्फ़बारी तो मैदानी हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है।

Delhi Weather Today: दिल्ली के लिए ताजा मौसम अपडेट

Delhi Weather Today
Delhi Weather Today (credit-sm)

दिल्ली में मौसम लगातार बदल रहा है। दिल्ली-एनसीआर में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, एक ताज़ा पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो रही है। मंगलवार सुबह हुई भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो सकता है, जिससे यातायात जाम की स्थिति पैदा हो सकती है।

Weather News Today: इन राज्यों में आज भी होगी तेज बारिश

Weather News Today
Weather News Today (credit-sm)

दिल्ली-एनसीआर में मौसम लगातार बदल रहा है। कल रात हुई भारी बारिश के बाद आज सुबह तेज़ धूप खिली है। दिल्ली में इस समय बादलों और धूप का मिश्रण देखने को मिल रहा है। इस बीच, जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी ने मौसम को काफी सुहावना बना दिया है, जो पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए काफ़ी है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, और चंडीगढ़ में अगले 24 घंटों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी किया है। बिहार, बंगाल, झारखंड और ओडिशा में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

ये भी पढ़ें-  छाता लेकर निकले दिल्लीवालें, UP-बिहार में गिर सकती है बिजली, जानें आज का ताजा वेदर अपडेट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।