गुरुग्राम: डीएलएफ फेस-2, यू ब्लॉक स्थित अपने मकान में सो रहे थानेदार की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। थानेदार की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पुत्र ने गोली मारकर की थी। इस कलयुगी पुत्र को अपने पिता की डांट डपट और गलत कार्योँ से रोकना पसंद नहीं था। इसी रंजिश में आरोपी पुत्र ने अपने पिता को ही रास्ते से हटा दिया। पिता की हत्या करने के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस ने आरापी पुत्र को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 18 सितंबर को गांव नाथूपुर थाना डीएलएफ फेस-2, यू ब्लॉक स्थित अपने घर में नरेश कुमार सो रहा था।
नरेश कुमार जिला फरीदाबाद में एएसआई के पद पर तैनात था। सोते हुए ही किसी ने उसकी हत्या कर दी थी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। मृतक नरेश पुलिस का अधिकारी था इसलिए जांच कई एंगल से की गई। कहीं नरेश कुमार की किसी से रंजिश तो नहीं थी। आखिर में पुलिस को घर में उसके पुत्र की गतिविधियां भी सही नहीं लगी। पुलिस ने नरेश कुमार के पुत्र को भी जांच के घेेरे में ले लिया। हत्या के बाद से ही नरेश का पुत्र मोहित फरार था।
पुलिस का शक उसके फरार होने पर गहरा होता चला गया। आखिर में पुलिस ने आरोपी मोहित की भी निगरानी शुरू कर दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधिकारी की हत्या की जांच के लिए टीम का गठन किया गया। आखिर टीम को सूचना मिली कि आरोपी राजस्थान गया हुआ है। पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी को राजस्थान के जयपुर से 3 अक्तूबर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने पिता की हत्या का अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी मोहित पहले भी कई चोरी, छीना झपटी की वारदातों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं।
सतबीर भारद्वाज


Download Android App
Download iOS App



