असन्ध: आज नगर मे उस वक्त दहशत फैल गई जब दर्जनों युवकों का झुंड लाठी-डंडों सहित नगर के मुख्य बाजार में घुसा और जबरन दुकानें बंद करवाने लगा। आरोप है कि कई दुकानदारों को पीटा गया और दुकानों में तोड़फोड़ भी की गई। वहीं भीड़ द्वारा चार पत्रकारों को भी निशाना बनाया गया और उनके मोबाईल तोड़ दिए जबकि उन्हे बुरी तरह से मारा-पीटा भी गया।
गुस्साए दुकानदारों ने इसके विरोध में नगर के जींद चौक और सालवन चौक में जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं इस उपद्रव के दौरान थाना प्रभारी संजीव गौड़ के भी शांति कायम करते वक्त घायल होने का समाचार है। वहीं समाचार लिखे जाने तक चार घंटे बीत जाने के बावजूद दुकानदारों ने जाम नहीं खोला था।
– हिमांशु


Download Android App
Download iOS App



