Sonipat में 52 लाख की चोरी से सनसनी! छुट्टियां मनाने कश्मीर गया था परिवार, चोरों ने साफ कर दिया घर

Summary :

Sonipat Theft News: हरियाणा के सोनीपत में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक प्रॉपर्टी डीलर के घर से लाखों रुपये के गहने, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी हो गया। परिवार उस समय कश्मीर घूमने गया हुआ था। घर की देखभाल के लिए बेटा और दो रिश्तेदार घर पर मौजूद थे, लेकिन चोरों ने मौका देखकर वारदात को अंजाम दे दिया। यह मामला सोनीपत की ब्रह्म कॉलोनी (Brahm Colony Theft)  का है। जानकारी के अनुसार, कमल गाबा नाम के प्रॉपर्टी डीलर अपने परिवार के साथ कश्मीर यात्रा पर गए हुए थे। घर पर उनका बेटा और…

Sonipat Theft News: हरियाणा के सोनीपत में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक प्रॉपर्टी डीलर के घर से लाखों रुपये के गहने, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी हो गया। परिवार उस समय कश्मीर घूमने गया हुआ था। घर की देखभाल के लिए बेटा और दो रिश्तेदार घर पर मौजूद थे, लेकिन चोरों ने मौका देखकर वारदात को अंजाम दे दिया।

यह मामला सोनीपत की ब्रह्म कॉलोनी (Brahm Colony Theft)  का है। जानकारी के अनुसार, कमल गाबा नाम के प्रॉपर्टी डीलर अपने परिवार के साथ कश्मीर यात्रा पर गए हुए थे। घर पर उनका बेटा और दो रिश्तेदार योगेश और सौरभ रह रहे थे। 16 जून को तीनों किसी जरूरी काम से घर से बाहर चले गए। कुछ समय बाद जब वे वापस लौटे तो घर का नजारा देखकर हैरान रह गए। घर का सामान इधर-उधर फैला हुआ था और अलमारी का सेफ भी खुला पड़ा था।

गहने, नकदी और जरूरी कागजात हुए गायब

(credit S-M)
(credit S-M)

घर की जांच करने पर पता चला कि चोर लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए हैं। चोरी हुए सामान में सोने और चांदी के कई आभूषण शामिल हैं। इसके अलावा लैपटॉप, टैबलेट, नकदी और घर-दुकान से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज भी गायब मिले। पीड़ित कमल गाबा के अनुसार, चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग 52 लाख 23 हजार रुपये है। इतने बड़े नुकसान के बाद परिवार काफी परेशान है।

Sonipat CCTV Theft: सीसीटीवी में दिखी संदिग्ध महिला

(credit S-M)
(credit S-M)

घटना के बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। फुटेज में एक संदिग्ध महिला (Woman Caught on CCTV)  दिखाई दी है। बताया जा रहा है कि महिला घर के अंदर जाती हुई नजर आ रही है। परिवार का आरोप है कि यह महिला उनके बेटे और रिश्तेदारों के घर से बाहर जाने से पहले ही अंदर घुस गई थी।

बाद में उसने मौका मिलते ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि महिला ने अपना चेहरा कपड़े से ढक रखा था, इसलिए उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।

Property Dealer House Theft: पुलिस ने बनाई तीन टीमें

घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता रवींद्र कुमार ने बताया कि घर से सोने-चांदी के आभूषण, लैपटॉप और अन्य कीमती सामान चोरी होने की शिकायत मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: अमित बनकर किया निकाह! सोनीपत में 2 बच्चे के बाप सलमान ने ऐसे कराया हिन्दू युवती का धर्म परिवर्तन

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।