सिरसा : अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने निशाना साधा है। तंवर ने सिरसा में बयान देते हुए विज को पागल बताया है। उन्होंने कहा कि विज को अपने मंत्रालय में बेहतर उपचार करवाना चाहिए।
वहीं तंवर ने इनेलो पर भी कटाक्ष किया और कहा कि इनेलो भाजपा की बी-टीम है। संसदीय चुनावों में कांग्रेस सभी स्थानों पर दूसरे स्थान पर रही अब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पहले स्थान पर रहेगी। तंवर ने कार्यकर्ताओं के बीच नया नारा देते हुए कहा कि अबकी बार 80 पार।


Download Android App
Download iOS App



