रोहतक : केन्द्रीय ईस्पात मंत्री बिरेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश के लिए इससे बड़ी क्या सौगात होगी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र ने रहबरे आजम दीनबंधु सरछोटूराम की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही उन्होंने जींद उपचुनाव को लेकर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि अभी तक तो चुनाव आयोग ने तिथि भी तय नहीं की है। केन्द्रीय मंत्री शनिवार को रोहतक पहुंचे और जाट शिक्षण संज्ञथान में दीन बंधु सर छोटूराम आडिटोरियम की आधारशिला रखी।
उन्होंने कहा कि सोच में दृढ़ता होगी तो सफलता अवश्य मिलेगी। अच्छे वातावरण में होने वाली चर्चाओं, सेमिनारों आदि से नई सोच बनती है जो बेहतर भविष्य का आधार बनती है। नए सभागार के बनने से भविष्य में विद्यार्थियों को बहुत फायदा होगा। यहां होने वाले भव्य कार्यक्रम से समाज के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि दीनबंधु छोटूराम शिक्षा को ही समाज की धुरी मानते थे। इसलिए उन्होंने उत्तर भारत में कई जगह शिक्षण संस्थाओं की स्थापना की।
दीनबंधु सभागार को बनाने में समाज का हर तबके का सहयोग मिलेगा। यह सभागार शिक्षण संस्थाओं के अलावा समाज के लोगों के लिए भी फायदेमंद होगा। सभागार बनने के बाद जाट शिक्षण संस्थाओं को यूनिवर्सिटी बनाने के प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर डॉ. योगानंद शास्त्री ने कहा कि चौधरी छोटूराम सबसे बड़े आर्य समाजी थे। समाज के कमेरे वर्ग के उत्थान के लिए बहुत कार्य किए हैं। उनकी सोच बहुत दूरदर्शी थी।
(मनमोहन कथूरिया)


Download Android App
Download iOS App



