फरीदाबाद : 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म करनेे के आरोप में पुलिस ने तीन व्यक्तियों को दबोच कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया है अदालत ने पुलिस की मांग पर तीनों आरोपियों का 1 दिन का रिमाण्ड पर पुलिस को दिया है। गौरतलब है कि पीड़िता ने बताया कि जब अपने घर जा रही थी तो रोड पर कैंटर ड्राइवर ने उसे रोक कर पूछा कि तुम कहां जा रहे हो रात को, मैने कहा कि मुझे अपने घर जाना है।
उसने घर छोड़ने के बहाने से मुझे कैंटर में बिठा लिया थोड़ी देर बाद उसने पूछा कि तुम रात को कहां गई थी उसने मुझे डांटा तब मैंने उसको सच्चाई बता दी। यह सुनकर उसने मदद करने की बजाय मेरे साथमझे डरा कर कैन्टर में ही गलत काम किया। उसके बाद उसने अपने एक साथी को किया फोन करके बुलाया।
थोडी ही देर मे उसका दोस्त भी आ गया जिसका नाम आशिक है ने भी अपनी कार मे मेरे साथ गलत काम किया। पीड़िता के आरोपियों का नामों का खुलासा किया तो पुलिस ने कैंटर चालक आरोपी शकील, टैक्सी चालक आरोपी आशिक, दुकान चलाने वाले आरोपी हरि भगत को दबोच कर मेडिकल करवाया और अदालत में पेश कर किया।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से कैंटर और अर्टिगा कार बरामद कर ली गई है फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम को कार में से सैंपल उठाने के लिए बुलाया गया है। पूछताछ और रिमांड खत्म होने के बाद कल आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



