हिसार : उगलान गांव के नजदीक एक ट्रक और एक जीप की आमने-सामने हुयी टक्कर में एक महिला और उनकी बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गये। पुलिस ने आज बताया कि यह हादसा यहां से करीब 50 किलोमीटर दूर कल शाम जींद-भिवानी सड़क पर हुआ। पीड़ित और घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं।
पुलिस ने बताया कि रोशन खेरा गांव के राम मेहर का परिवार अपने परिजन के शोक में शामिल होने के लिए कैथल जिले में कुरर गांव की ओर गया था। जब वे लौट रहे थे उनकी जीप की विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक से टक्कर हो गयी जिसमें राम मेहर की पत्नी मनीषा (24), उनकी बेटी लक्षिता (तीन) और चालक दिनेश की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि घायलों को रोहतक के पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



