चंडीगढ़ : 28 हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने राज्य के निवासियों को मतदाता पहचान-पत्र बनवाने तथा उससे सम्बंधित जानकारी हासिल करने के लिए हरियाणा सर्कल के लिए एक टोल फ्री नम्बर 1950 शुरू किया है जिसका शुभारंभ आज मुख्य चुनाव अधिकारी अंकुर गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर श्री गुप्ता ने बताया कि नागरिकों और हितधारकों को गुणवत्तापरक मतदान से सम्बंधित सेवाएं मुहैया कराने के लिए तथा चुनाव से सम्बंधित जानकारी देने के लिए विशेष रूप से नई दिल्ली में चुनाव आयोग सचिवालय नेशनल कान्टैक्ट सेंटर (एनसीसी) स्थापित किया गया। इस सेंटर पर प्रात: 8.00 बजे से सायं 8.00 बजे तक नागरिकों से आने तथा जाने वाली जानकारी सुझाव तथा शिकायतों को निपटाया जाता है। इस उद्देश्य के लिए एक टोल फ्री नम्बर 1800-1।1950 शुरू किया गया है।
उन्होंने बताया कि नेशनल कान्टैक्ट सेंटर के अनुसार ही राज्य कान्टैक्ट सेंटर (एससीसी) भी चंडीगढ़ स्थित सेक्टर 17 में चुनाव विभाग, हरियाणा स्थापित किया गया है, जिसके लिए टोल फ्री नम्बर 1950 शुरू किया गया है। हरियाणा सर्कल के उपभोक्ता 0172-1950 तथा पंजाब सर्कल के उपभोक्ता 1950 प्रयोग करेंगे। राज्य कान्टैक्ट सेंटर (एससीसी) प्रात: 9.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक सभी कार्यदिवसों में संचालित रहेगा। एनसीसी और एससीसी के माध्यम से प्राप्त होने वाले दूरभाष पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी और दूरभाषकर्ता को जानकारी मुहैया करवाई जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



