होडल: पुरानी जीटी रोड स्थित श्री त्यागी मंदिर के निकट शनिवार देर रात दो बाइकों की जबरदस्त हुई भिडंत में दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीन युवक घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीरबताई गई है। घायलों को पलवल व फरीदाबाद के अस्पतालों के लिए रैफर किया गया है। रात के समय हुई इस घटना से शहर में शोक व्याप्त है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्याम कालोनी निवासी श्याम लाल को पुत्र 17 वर्षीय गौरव अपने साथी मनोज के साथ शनिवार देर रात बाइक पर सवार होकर डबचिक से शहर की तरफ आ रहे थे उसी समय सामने से आ रही एक अन्य बाइक से इनकी बाइक की भिडंत हो गई।
टक्कर लगते ही गौरव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी मनोज घायल हो गया। बताया जाता है कि दूसरी बाइक पर सवार घनश्याम व देशल मोहल्ला निवासी बच्चू सिंह का पुत्र मनोज घायल हो गया। जिनमें से मनोज की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक राहगीर भी घायल हो गया। घटना के बाद काफी संख्या में आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर एकत्रित हो गई। लोगों ने घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। अस्पताल में पहुंचे घायलों की हालत को चिंताजनक देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें दिल्ली व फरीदाबाद के लिए रैफर कर दिया है। शहर में हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद से शहर में शोक का माहौल व्याप्त है।
– गौरव, बलराम


Download Android App
Download iOS App



