राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिल्ली से जम्मू जा रही एक निजी बस शनिवार को यहां सड़क पर एक डिवाइडर से टकरा गई जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि वॉल्वो बस उत्तर प्रदेश में एक निजी परिवहन कंपनी की है। पुलिस ने बताया कि बस के पलटने के बाद उसमें आग लग गई और कई यात्री खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर कूद गए।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान दिल्ली निवासी गीता देवी (74) और हरदीप सिंह (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि 33 घायलों को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 14 को गंभीर चोटें आयी हैं। उन्होंने बताया कि बस के ड्राइवर परमजीत सिंह के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और इसके कारण मौत होने कामामला दर्ज किया गया है। अमृतसर निवासी सिंह फरार है।


Download Android App
Download iOS App



