गुरुग्राम : साइबर सिटी की पुलिस के लिए बुधवार का दिन उपलब्धियों भरा रहा। सीपी के आदेश के बाद हाईअलर्ट हुई साइबर सिटी पुलिस ने एक के बाद एक छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ दिया। पुलिस ने स्पा की आड़ में देह व्यापार कर रही विदेशी महिलाओं और प्रबंधन के लोगों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने कार्रवाई में 5 विदेशी व 6 मणिपुर की युवतियों केा अरेस्ट कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से स्पा सेंटरों में हड़कंप की स्थिति है।
बताते चलें कि नवनियुक्त पुलिस आयुक्त केके राव ने अब अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। खुद ही सादे डेऊस में सीपी ने कई स्थानों का दौरा किया था। पुलिस आयुक्त ने मीटिंग बुलाकर क्राइम ब्रांच को सख्त आदेश दिए कि किसी भी तरह की अवेैध गतिविधियां शहर में नही चलनी चाहिए। समझा जा रहा है कि पुलिस के आदेश से पूरे महकमें में हड़कंप की स्थिति बनी हुई हैं।
– सतबीर भारद्वाज


Download Android App
Download iOS App



