चंडीगढ: हरियाणा के राजनेताओं के दिन अच्छे नही चल रहे। बाबा राम रहीम के आश्रम मेें माथा टेकने के चक्कर में फंसे राज्य के कई मंत्रियों का सिर नीचा होने के उपरांत अब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के परिवार को भी राहत नही मिली है। उनके पुत्र विकास बराला कुछ समय पहले सुर्खियों मे आए थे। हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस वीएस कुंडू की बेटी विर्णका कुंडू के अपहरण के प्रयास के मामले में हरियाणा प्रदेश भाजपा अघ्यक्ष सुभाष बराला के पुत्र विकास बराला की जमानत याचिका मंगलवार को चंडीगढ की जिला अदालत ने खारिज कर दी। सैक्टर-26 थाना पुलिस ने उक्त आरोपियों की जमानत याचिका का विरोध करते हुए अपना जवाब दायर किया था। अपने जवाब में उन्होनें कहा था कि अगर दोनों आरोपी जमानत पर बाहर आते है तो वह मामलें से संबंधित गवाहों को प्रभावित कर सकते है।
अभी मामलें की जांच भी बाकि है। विर्णका कुंडू ने पिछले चार अगस्त की रात अपनी कार का पीछा करते हुए विकास बराला और उसके साथी आशीष कुमार को चंडीगढ के पुलिस नियंत्नण कक्ष को सूचित कर गिरफ्तार करवया था। चंडीगढ के सेक्टर 26 थाना पुलिस ने उस समय छेडछाड का मुकदमा दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को जमानत पर रिहा कर दिया था। लेकिन विर्णका कुडू के अपहरण के प्रयास का आरोप लगाए जाने व सीसीटीवी फुटेज में विकास बराला द्वारा अपनी कार से पीछा किए जाने के सबूत मिलने पर अपहरण के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर विकास बराला व उनके साथी आशीष कुमार को फिर गिरफ्तार कर लिया गया था।
(आहूजा)


Download Android App
Download iOS App



