पलवल: प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा है कि भाजपा की सरकार बनने के बाद से अभी तक किसी भी अतिथि अध्यापक को हटाया नहीं गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछली रही कांग्रेस कि सरकार में शिक्षा निदेशक रही सुरीना राजन ने कोर्ट में हलपनामा दायर किया था कि वह हरियाणा में सभी 16 हजार अथिति अध्यापकों को 340 दिन बाद हटा देगें और इस बारे में कांग्रेस को पता था कि हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस का शासन नहीं आ रहा है ।
इसलिए उन्होंने यह 340 दिन बाद हटाने के लिए कोर्ट में हलपनामा दायर किया था और हरियाणा में जब भाजपा कि सरकार बनी तो वह 340 दिन उनकी सरकार के शासन में पुरे हो रहे थे। यह तो हमारी सरकार आ गई नहीं तो अब तक कांग्रेस सरकार होती तो प्रदेश के सभी 16 हजार गेस्ट टीचरों को हटा चुकी होती । शर्मा ने कहा कि अभी तक हरियाणा में कोई गेस्ट टीचर नहीं हटाया गया है और नहीं हटाया जाएगा।
– भगत सिह


Download Android App
Download iOS App



