फरीदाबाद: पिछले एक हफ्ते से पीने के पानी की समस्या और पिछले 6 महीने सीवरेज ब्लॉकेज तथा इलाके में गंदगी को लेकर फरीदाबाद विधानसभा के अजरौंदा गाव के लोगो का गुस्सा फूट पड़ा और स्थानीय महिलाओं ने डीसी निवास का जहाँ घेराव किया वहीँ महिलाओं ने हियुमंन चैन बनाकर रोड़ को भी जाम कर दिया। डीसी निवास के बाहर घेराव करती और हियुमंन चैन बनाकर रोड जाम करती यह महिलाएं फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के अजरौंदा गाव की है जो पिछले छह दिन से पीने के पानी की आपूर्ति न होने और क्षेत्र में सीवरेज ब्लॉकेज और गंदगी की समस्या से परेशान है। स्थानीय महिलाओं का कहना था कि उनकी समस्या को लेकर न तो अधिकारी सुन रहे है और न ही क्षेत्र के विधायक और पार्षद सुन रहे ही।
महिलाओं का कहना था कि यह कोई स्मार्ट सिटी नहीं है हमारे क्षेत्र में अधिकारी आकर देखे तो हम उन्हें दिखाएंगे की क्या इन हालातों के चलते शहर स्मार्ट सिटी बन पाएगा। क्षेत्र की महिला बीरवती का कहना था की न तो यहाँ पीने का पानी उपलव्ध है बल्कि 6 महीने से वह गंदगी में जी रहे है। आलम यह है कि रोजमर्रा के कामो ओर पीने के लिए वह पानी खरीदने पर मजबूर है। इलाके के विधायक एवम उनके वार्ड के पार्षद एवम डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग भी मात्र कोरा आश्वासन देकर चले जाते है। इलाके की महिला साधना के अनुसार अधिकारियों के पास जाते है तो वह मिलते नही है और उन्हें कहा जाता है कि वह चंडीगढ़ गये हुए है। आलम यह है कि रोज 200 से 300 रूपये का पानी उन्हें खरीदना पड़ रहा है पिछले तीन दिनों से उनके बच्चे बिना नहाए स्कूल जा रहे है।
– राकेश देव


Download Android App
Download iOS App



