सोनीपत : शस्त्र निरोधक टीम ने अश्विनी उर्फ विलन पुत्र बलजीत निवासी शामलो कलां जिला जीन्द को एक अवैध देशी पिस्तौल 32 बोर सहित गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शस्त्र निरोधक टीम मे नियुक्त मुख्य सिपाही नरेश अपनी पुलिस टीम के साथ अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की खोज में औद्योगिक क्षेत्र सोनीपत की सीमा में मौजूद था कि इन्हें एक युवक संदिग्ध अवस्था मे घुमता हुआ दिखाई दिया। जिसको काबू करके नाम व पता पूछा तो अपनी पहचान अश्विनी उर्फ विलन पुत्र बलजीत निवासी शामलो कलां जिला जीन्द के रूप मे दी। तलाशी लेने पर इसके कब्जा से एक अवैध देशी पिस्तौल 32 बोर मिला। गिरफतार आरोपी के विरूद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत थाना शहर सोनीपत में मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम द्वारा गिरफतार आरोपी से प्रारम्भिक पूछताछ करने पर अपने किये अपराध की स्वीकारोक्ति करते हुये बताया कि इस अवैध हथियार को इमरान निवासी मलिकपुर जिला शामली यू0पी0 से 22 हजार रूपये में खरीदकर लाया था। गिरफतार आरोपी को न्यायालय में पेशकर एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। शीघ्र ही घटना में संलिप्त अन्य आरोपी को भी गिरफतार कर लिया जायेगा।
लूट की घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार, बाइक बरामद
जिले की थाना सदर सोनीपत पुलिस ने रिमाण्ड अवधि के दौरान हथियार के बल पर बाईक लूटने की घटना में संलिप्त आरोपियों प्रदीप पुत्र रमेश निवासी राठधाना, मोनू पुत्र दलेल निवासी राठधाना व विजय पुत्र हवासिंह से घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार, बाईक व लूटी गई मोटर साईकिल को बरामद किया गया हैै। जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गत 04 जनवरी को जोनी पुत्र राजपाल निवासी मुरथल ने थाना सदर सोनीपत मे शिकायत दी थी कि नामपता नामालूम युवक हथियार के बल पर गंाव अहमदपुर की सीमा से मेरी बाईक छीनकर ले गये है। पुलिस टीम मे नियुक्त स0उ0नि0 नरेन्द्र ने अपनी पुलिस टीम के साथ आरोपियों की खोजबीन करते हुये घटना में संलिप्त आरोपियों प्रदीप पुत्र रमेश निवासी राठधाना, मोनू पुत्र दलेल निवासी राठधाना व विजय पुत्र हवासिंह निवासी भदाना जिला सोनीपत को पहले ही गिरफतार कर लिया था। गिरफतार आरोपियो से विश्लेषणात्मक पूछताछ करने पर बताया था कि अपने साथियो के साथ मिलकर 12 जनवरी 2020 को गढ़ सहजानपुर की सीमा से हथियार के बल पर स्कूटी व मोबाईल फोन, नवम्बर 2019 मे अपने साथियो के साथ मिलकर राठधाना रोड से एक हजार रूपये व बाईक की चाबी लूटने की घटना को अन्जाम दिया था। अक्तूबर 2019 मे राठधाना की सीमा से बाईक चोरी करने की घटना को अन्जाम दिया था। गिरफतार आरोपियों को न्यायालय मे पेशकर पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया था।
एक उद्घोषित अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे
जिले की थाना खरखौदा पुलिस ने एक उदघोषित अपराधी अरूण उर्फ बान्डा पुत्र आनन्द निवासी पिपली जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है।जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना खरखौदा मे नियुक्त मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ पी0ओ0, बेल जम्परो व पैरोल जम्परो की खोजबीन करते हुये वर्ष 2012 में थाना खरखौदा मे दर्ज एक लड़ाई झगड़ा एवं मारपीट करने की घटना मे संलिप्त उक्त आरोपी अरूण उर्फ बान्डा पुत्र आनन्द निवासी पिपली को गिरफतार कर लिया है। न्यायालय द्वारा इसे वर्ष 2015 में फरार आरोपी घोषित किया था। गिरफतार आरोपी के विरूद्ध न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने से संबंधित एक और आपराधिक मामला थाना खरखौदा में दर्ज किया गया था। गिरफतार आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।
चोरी किया सरिया सहित आरोपी काबू : जिले की थाना सदर गोहाना पुलिस ने लोहे के एंगल चोरी करने की घटना मे संलिप्त आरोपी सोमबीर पुत्र रामेश्वर निवासी पलड़ी जिला पानीपत को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गत 29 जनवरी को जगबीर पुत्र मोरधवज निवासी महमदपुर ने थाना सदर गोहाना में शिकायत दी थी कि सोमबीर पुत्र रामेश्वर ने मेरे पौलट्री फार्म से लोहे के एंगल चोरी कर लिये है। पुलिस टीम में नियुक्त मुख्य सिपाही कृष्ण ने अपनी पुलिस टीम के साथ आरोपियों की खोजबीन करते हुये घटना में संलिप्त आरोपी सोमबीर पुत्र रामेश्वर निवासी पलड़ी जिला पानीपत को गिरफतार कर लिया है। गिरफतार आरोपी से चोरी किये लोहे के एंगल भी बरामद कर लिये गये है। गिरफतार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



