Health Tips: सुबह क्या नहीं खाना चाहिए? सुबह के वक्त आपकी बॉडी फास्टिंग स्टेज में होती है और मेटाबॉलिज्म काफी कमजोर होता है। इसलिए इस दौरान कुछ फूड्स को खाने से बचना चाहिए, वरना कई सारी बीमारियां घेर सकती हैं। आइए जानते हैं कि सुबह के वक्त क्या नहीं खाना चाहिए?
ब्रेकफास्ट में क्या न खाएं?
सुबह का नाश्ता यानी ब्रेकफास्ट दिन का सबसे जरूरी मील माना जाता है। रातभर सोने के बाद हमारे शरीर को सुबह पोषक तत्वों की जरूरत होती है और अच्छे नाश्ते से बॉडी को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। यही वजह है कि ब्रेकफास्ट हेल्दी और न्यूट्रिशन से भरपूर होना चाहिए। आजकल सोशल मीडिया पर तमाम डॉक्टर्स अपने वीडियो के जरिए लोगों को हेल्थ टिप्स देते रहते हैं।
फास्ट फूड
ब्रेकफास्ट में कई लोग समय बचाने के लिए बाहर से बर्गर, पिज्जा या फ्राइड चिकन ऑर्डर कर लेते हैं, जो कैलोरीज से भरपूर माने जाते हैं। ये आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं। आगे चलकर ये वजन बढ़ने और दिल के स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक होते हैं।
ब्रेकफास्ट सीरियल्स
ब्रेकफास्ट सीरिल्स बहुत ज्यादा प्रसेस्ड होते हैं और इनमें काफी मात्रा में शुगर होता है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसके अलावा, इनमें फाइबर की मात्रा भी कम होती है, जिससे लंबे समय तक ऊर्जा नहीं मिलती। वहीं कई सीरियल में आर्टिफीशियल कलर, फ्लेवर और प्रिजर्वेटिव होते हैं जो शरीर को हानि पहुंचाते हैं।
पैकेज्ड जूस
कई लोग फ्रेश जूस पीने के बजाय खाने के साथ पैकेज्ड जूस पीना पसंद करते हैं जिसमें नेचुरल शुगर कम होती है और ये आर्टिफिशियल शुगर से भरपूर होते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं। पैकेज्ड जूस के बजाय आप घर पर फ्रेश जूस निकालकर पी सकते हैं।
समोसे या कचौड़ी
कई लोग ब्रेकफास्ट में तेल से भरपूर समोसे या कचौड़ी खाना पसंद करते हैं, जो सिर्फ कार्ब्स से भरे फूड्स हैं। यदि इसे रोजाना खाया जाए तो ये वजन बढ़ाता है साथ ही सेहत को नुकसान भी पहुंचाता है।


Download Android App
Download iOS App








