Ayurvedic Remedies For Cough: सर्दी-खांसी से तुरंत आराम दिलाएंगे ये 6 Powerful आयुर्वेदिक नुस्खे

सर्दियों में खांसी-जुकाम से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 6 बेहतरीन आयुर्वेदिक नुस्खे

Ayurvedic Remedies for Cough
Ayurvedic Remedies for Cough: सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम की समस्या आम है। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, वे जल्दी बीमार भी हो जाते हैं। ऐसे में कई बार लोग डॉक्टर के पास जाते हैं और दवाइयों का सहारा लेते हैं। लेकिन आयुर्वेद में बहुत से नुस्खे ऐसे हैं जो सर्दियों में हो रही खांसी से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकते हैं।
इस लेख में कुछ आयुर्वेदिक नुस्खों के बारे में बताया गया है जो खांसी से आराम दिलाने में असरदार हो सकते हैं।

Ayurvedic Remedies for Cough: खांसी से छुटकारा दिलाएंगे ये 6 आयुर्वेदिक नुस्खे

Ayurvedic Remedies for Cough
Ayurvedic Remedies for Cough (Photo: Freepik)

1. काली मिर्च और शहद

दिन में दो बार एक चम्मच शहद में 1-2 काली मिर्च मिलाकर चबाने से गले के बैक्टीरिया मर जाते हैं और छाती का बलगम भी साफ हो जाता है। इस आसान से नुस्खे से गले की खराश और सूखी खांसी की समस्या से जल्द से जल्द राहत पा सकते हैं।

2. गर्म पानी से गरारा करें

दिन में 2 से 3 बार गर्म पानी में नमक मिलाकर गरारा करने से गले की जलन कम हो जाती है। ऐसा करने से खांसी से आराम मिलता है, गले में जमा बलगम को बाहर निकालने के लिए ये घरेलु नुस्खा सबसे असरदार होता है।

3. अदरक का इस्तेमाल

अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गले की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। अगर आपको भी लगातार सूखी खांसी हो रही है, तो इसे दूर करने के लिए अदरक वाली चाय का सेवन कर सकते हैं। या कच्ची अदरक का सेवन भी कर सकते हैं।

4. शहद और नींबू

Ayurvedic Remedies for Cough
Ayurvedic Remedies for Cough (Photo: Freepik)
नींबू और शहद का सेवन करने से सूखी खांसी से आराम मिलता है। एक चम्मच शहद में नींबू का रस मिलाकर 4 से 5 बार इसका सेवन कर सकते हैं। इससे आपको कई फायदे मिलते हैं।

5. तुलसी का काढ़ा

तुलसी में कई सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं। इससे शरीर की इम्यूनिटी मजबूत बनती है। तुलसी के साथ दालचीनी, काली मिर्च, अदरक और लौंग का काढ़ा पीने से भी खांसी में आराम मिलेगा।

6. मुलेठी का पानी

मुलेठी, जिसे “मीठी लकड़ी” भी कहा जाता है, खांसी के लिए एक प्रभावी आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है। मुलेठी का चूर्ण गले की खराश और खांसी से बनने वाले बलगम को कम करने में कारगार है। 1 चम्मच मुलेठी पाउडर को 1 गिलास गर्म पानी में मिलाएं। इसे दिन में दो बार पिएं।

Winter Remedies: गर्म पानी के भाप से भी मिलेगा आराम

Cough ke liye Nuskhe
Cough ke liye Nuskhe (Photo: Social Media)
सर्दी में भाप लेना भी बेहद जरूरी है। भाप लेने से नाक और गले में जमा बलगम बाहर निकल जाता है। गर्म पानी में थोड़ा सा विक्स या नीलगिरी का तेल (Eucalyptus Oil) डालकर दिन में दो बार भाप लेने से सांस लेना आसान होता है। सूखी खांसी और गले में खराश के लिए गर्म पानी में नमक मिलाकर गरारा करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह गले की सूजन और संक्रमण को कम करता है।
Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।