Best Fruits to Eat in Summer: गर्मियों की तपिश और उमस में Immunity मजबूत बनाने के लिए आज से ही अपनी Diet में शमिल करें ये 5 Fruits, जानें इसके फायदे

Summary :

Best Fruits to Eat in Summer: गर्मी में धूप और उमस के कारण हमारे शरीर को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस मौसम में बाजार में कुछ ऐसे फल आते हैं, जिनका सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। गर्मी में थकावट, फ्लू, गले में खराश और पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गर्मियों में चल रही लू और तपन के कारण शरीर पर काफी ज्यादा तनाव पड़ता है, जिससे ऊर्जा कम होने लगती है। इसलिए इम्यून सिस्टम को बढ़ाने के लिए फल और सब्जियों का सेवन करना बेहद जरूरी होता है।…

Best Fruits to Eat in Summer: गर्मी में धूप और उमस के कारण हमारे शरीर को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस मौसम में बाजार में कुछ ऐसे फल आते हैं, जिनका सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। गर्मी में थकावट, फ्लू, गले में खराश और पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गर्मियों में चल रही लू और तपन के कारण शरीर पर काफी ज्यादा तनाव पड़ता है, जिससे ऊर्जा कम होने लगती है।

इसलिए इम्यून सिस्टम को बढ़ाने के लिए फल और सब्जियों का सेवन करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व का सेवन करना बेहद ज़रूरी होता है, जो शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। ऐसे में आज हम आपको उन फलों और सब्जियों के बारे में बताएंगे, जिन्हे आप अपनी रोजाना की डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Best Fruits to Eat in Summer: गर्मी से बचने के लिए बेस्ट फ्रूट्स

Best Summer fruits
Best Summer fruits (Source: social media)

1. तरबूज

तरबूज में पानी की भरपूर मात्रा होती है। गर्मियों में इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इन दिनों शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए इसे सबसे बेहतरीन फल माना जाता है। इसमें लाइकोपीन नामक तत्व पाया जाता है, जो एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद मिलती है। तरबूज में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो रक्त कोशिकाओं के बढ़ाने में मदद करता है।

2. आम

आम को फलों का राजा कहा जाता है। ये विटामिन ए और सी से भरपूर होता है, जो संक्रमण से लड़ने में हमारी मदद करता है। विटामिन ए इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है और विटामिन सी कोलेजन के निर्माण और इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है।

Best Fruits to Eat in Summer
Best Fruits to Eat in Summer (Source: social media)

3. पपीता

अगर आप रोजाना एक कटोरी पपीते का सेवन करते हैं, तो इससे हमारे शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। पपीता एक ऐसा फल है, जो विटामिन सी से भरपूर होता है। इसमें पैपेन नामक एंजाइम भी पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही सूजन को कम करता है, जिससे शरीर पोषक तत्वों को ज्यादा से ज्यादा अवशोषित करता है।

5. खीरा

खीरे में पानी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये हमारे शरीर को नमी देने में मदद करता है, जिससे हमारे शरीर को ठंडक मिलती हैं, जो गर्मी से राहत दिलाने में मदद करता है। इनमें फ्लेवोनोइड्स और टैनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो सूजन को कम करने और इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में मदद करते हैं।

Best Fruits to Eat in Summer
Best Fruits to Eat in Summer (Source: social media)

8. अनानास

गर्मी हो या ठंडी अनानास का सेवन दोनों सीजन में करने से शरीर को फायदे मिलते हैं। इसमें विटामिन सी और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने और एंटीऑक्सीडेंट गुणों को बनाए रखने में मदद करता है। इसमें ब्रोमेलैन नामक एंजाइम भी होता है, जो सूजन को कम करने, गले में जमा बलगम को साफ करने में मदद करता है।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।