Birthday Gift Ideas for 5yr Old Kids: June के महीने में है आपके 5 साल के बच्चे का जन्मदिन? Mobile-TV की लत छुड़ाने के लिए दें ये Wonderful Gifts

Summary :

Birthday Gift Ideas for 5yr Old Kids: अगर बात करें जून के महीने कि तो इस समय गर्मी बहुत होती है। लेकिन इस महीने में सबसे ज्यादा लोगों का जन्मदिन आता है। जब बात छोटे बच्चे की आती है, तो हमें समझ नहीं आता है कि उसको क्या गिफ्ट दिया जाए सबसे ज्यादा परेशानी तो तब होती है। जब बच्चे की उम्र पांच साल हो। इस उम्र में बच्चे स्कूल जाना शुरू कर देते हैं और वे नई चीजें सीखने के लिए बेहद उत्साहित होते हैं। ऐसे में अगर आप भी 5 साल के बच्चे को कोई प्यारा सा गिफ्ट…

Birthday Gift Ideas for 5yr Old Kids: अगर बात करें जून के महीने कि तो इस समय गर्मी बहुत होती है। लेकिन इस महीने में सबसे ज्यादा लोगों का जन्मदिन आता है। जब बात छोटे बच्चे की आती है, तो हमें समझ नहीं आता है कि उसको क्या गिफ्ट दिया जाए सबसे ज्यादा परेशानी तो तब होती है। जब बच्चे की उम्र पांच साल हो। इस उम्र में बच्चे स्कूल जाना शुरू कर देते हैं और वे नई चीजें सीखने के लिए बेहद उत्साहित होते हैं।

ऐसे में अगर आप भी 5 साल के बच्चे को कोई प्यारा सा गिफ्ट देना चाहते हैं, तो आज हम आपको यहां Best Gifts for 5 Year Old Boy के बारे में बताएंगे, जिसे आप बच्चे को दे सकते हैं। ये गिफ्ट्स ऐसे हैं, जो बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास को बढ़ाने में मदद करता है।

Birthday Gift Ideas for 5yr Old Kids: यहां देखें 5 साल के बच्चों के लिए गिफ्ट्स

unique gifts for 5 year old girl
unique gifts for 5 year old girl (Source: social media)

1. क्रिएटिव गिफ्ट्स

इस उम्र में बच्चों को खुद से कुछ नई चीजें बनाना बेहद पसंद होता है। इसलिए आप उन्हें रंग-बिरंगे ब्लॉक्स दे सकते हैं। बच्चे इनसे घर, गाड़ियां और तरह-तरह की क्रिएटिव चीज़ें बनाना सीखेंगे। इसकी जगह आप ड्राइंग बुक, कलर्स, क्ले या प्ले-डोह किट बच्चों को दे सकते हैं। इन गिफ्ट्स का इस्तेमाल करके बच्चे नई चीजें सीखेंगे साथ ही मोबाइल और टीवी से दूर रहेंगे।

2. खेल का सामान

बच्चे छोटे हो या बड़े उनको खेलना का सामान हमेशा पसंद होता है। इसलिए अगर आप भी अपने बच्चों को एक्टिव रखना चाहते हैं, तो ये गिफ्ट एकदम सही हैं। 5 साल के बच्चों के लिए तीन पहियों वाला स्कूटर एक सेफ और मजेदार गिफ्ट है। इससे उनका शरीर एक्टिव रहता है। अगर उनके पास साइकिल नहीं है, तो सपोर्टिंग व्हील्स वाली एक छोटी साइकिल उनके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान ला सकती है। अगर आप चाहें तो उनके लिए घर के आंगन या पार्क में खेलने के लिए फुटबॉल या बास्केटबॉल किट दे सकते हैं।

educational toys for 5 year olds
educational toys for 5 year olds (Source: social media)

3. दिमाग लगाने वाले खिलौने

खेल-खेल में सीखना बच्चों के लिए सबसे ऑप्शन होता है। Puzzles 20 से 50 टुकड़ों वाले बड़े और रंगीन सेट जैसे जानवरों, नक्शों या कार्टून कैरेक्टर्स वाले पजल उन्हें बेहद पसंद आएंगे। सांप-सीढ़ी’, ‘लूडो’ या ‘मेमोरी गेम्स’ भी बच्चों को बहुत ज्यादा पसंद आते हैं। क्योंकि ये खेलने में बहुत आसान होते हैं, इससे बच्चे रूल्स को फॉलो करना और अपनी बारी का इंतजार करना सिखाते हैं।

4. किताबों की जादुई दुनिया

अगर आप भी चाहते हैं कि बचपन से ही आपका बच्चा पढ़ाई में अच्छा रहे, तो इसके लिए आप उसे गिफ्ट के तौर पर किताबें दे सकते हैं। बच्चे को देने के लिए ये एक बेस्ट गिफ्ट है। इससे आपका बच्चा बहुत कुछ सीखता है। बड़े अक्षरों और सुंदर चित्रों वाली कहानियां, परियों की कहानियां या मोरल स्टोरीज बच्चों को बहुत पसंद आते हैं। आजकल ऐसी किताबें भी मिलती हैं, जिनमें कहानी के जरूरी पन्ने का नाम खुद उस बच्चे के नाम पर रखा जा सकता है।

Birthday Gift Ideas for 5yr Old Kids
Birthday Gift Ideas for 5yr Old Kids (Source: social media)

5. रोल-प्ले खिलौने

बच्चे छोटे हो या बड़े वो हमेशा वही करते हैं, जो बड़ों को करते हुए देखते हैं। इसलिए रोल-प्ले से जुड़े खिलौने उन्हें बहुत पसंद आते हैं। जैसे -डॉक्टर सेट या किचन सेट, इन खिलौनों की मदद से बच्चे अपनी खुद की दुनिया बनाते हैं और इससे वो लोगों को और भी ज्यादा समझते हैं। कार्टून या सुपरहीरो से बनी ड्रेस भी बच्चों को बेहद पसंद होती है।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।