Bridal Skin Care Routine at Home: होने वाली दुल्हनें ध्यान दें! बिना Treatment घर बैठे पाएं ‘चांद सा निखार’, बस फॉलो करें ये Beauty रूटीन

Summary :

Bridal Skin Care Routine at Home: शादी का दिन हर ब्राइड के लिए उसकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत और यादगार पल होता है। हर लड़की चाहती है कि शादी के खास दिन पर उसका चेहरा चांद की तरह चमके। यही वजह है कि कई महिलाएं शादी से पहले बहुत से महंगे ट्रीटमेंट्स करा लेती है। लेकिन पार्लर के महंगे और केमिकल वाले ट्रीटमेंट्स कई बार त्वचा को सूट नहीं करते। ऐसे में सबसे सेफ और असरदार तरीका है कि आप अपनी शादी से कुछ महीने पहले ही घर पर ही एक नेचुरल रूटीन फॉलो करना शुरू कर दें। यहां पर Bridal Skincare…

Bridal Skin Care Routine at Home: शादी का दिन हर ब्राइड के लिए उसकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत और यादगार पल होता है। हर लड़की चाहती है कि शादी के खास दिन पर उसका चेहरा चांद की तरह चमके। यही वजह है कि कई महिलाएं शादी से पहले बहुत से महंगे ट्रीटमेंट्स करा लेती है। लेकिन पार्लर के महंगे और केमिकल वाले ट्रीटमेंट्स कई बार त्वचा को सूट नहीं करते। ऐसे में सबसे सेफ और असरदार तरीका है कि आप अपनी शादी से कुछ महीने पहले ही घर पर ही एक नेचुरल रूटीन फॉलो करना शुरू कर दें।
यहां पर Bridal Skincare Routine के बारे में बताया गया है, जिसे आप आसानी से फॉलो कर सकती हैं। यह Pre-wedding Skincare at Home गाइड आपकी त्वचा को अंदर से साफ, ग्लोइंग और बेदाग बनाने में मदद करेगी।

Bridal Skin Care Routine at Home: डेली स्किनकेयर रूटीन

Bridal Skin Care Routine at Home
Bridal Skin Care Routine at Home (Pexels)
  1. क्लींजिंग: दिन में दो बार चेहरे को माइल्ड फेसवश से साफ करें। अगर आपकी त्वचा बहुत सेंसिटिव है, तो आप सुबह के समय कच्चे दूध में थोड़ा सा शहद मिलाकर चेहरा साफ कर सकती हैं। यह त्वचा की नमी बनाए रखता है और उसे गहराई से साफ करता है।
  2. टोनिंग: त्वचा के पीएच बैलेंस को बनाए रखने और पोर्स को टाइट करने के लिए टोनर बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप रोज वॉटर का इस्तेमाल स्प्रे के रूप में कर सकती हैं।
  3. मॉइश्चराइजिंग: अपनी स्किन टाइप के हिसाब से एक अच्छा मॉइश्चराइजर चुनें। ड्राई स्किन के लिए क्रीम-बेस्ड और ऑयली त्वचा के लिए जेल-बेस्ड मॉइश्चराइजर सबसे अच्छा होता है।
  4. सनस्क्रीन: घर से बाहर निकलते समय SPF 30 या उससे ज्यादा का सनस्क्रीन जरूर लगाएं। धूप से होने वाला टैन आपके पूरे ग्लो को छुपा सकता है।

Bridal Skin Care Routine at Home: वीकली होममेड स्किनकेयर करें

Bridal Skin Care Routine at Home
Bridal Skin Care Routine at Home (Pexels)

हफ्ते में एक या दो बार अपनी त्वचा की एक्स्ट्रा केयर करना बहुत जरूरी है।

1. एक्सफोलिएशन

डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए हफ्ते में एक बार स्क्रब जरूर करें। इसके लिए 1 चम्मच पिसी हुई कॉफी में 1 चम्मच नारियल का तेल या शहद मिलाएं। इसे चेहरे पर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में 2 मिनट के लिए मसाज करें और फिर साफ पानी से धो लें।

2. होममेड उबटन

होममेड उबटन हमेशा से स्किन केयर के लिए बेस्ट माना जाता है। 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच चंदन पाउडर, एक चुटकी हल्दी और कच्चा दूध या दही को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इसे अपने चेहरे और गर्दन पर 15 से 20 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। जब यह हल्का सूख जाए, तो पानी की कुछ बूंदें लेकर हल्के हाथों से रगड़ते हुए इसे साफ करें। हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल आपके चेहरे पर पार्लर जैसा ग्लो ला सकता है।

इन बातों का खास ख्याल रखें

Bridal Skin Care Routine at Home
Bridal Skin Care Routine at Home (Pexels)
  • शादी से ठीक एक महीने पहले कोई भी नया कॉस्मेटिक प्रोडक्ट इस्तेमाल न करें, इससे कोई एलर्जी या रिएक्शन हो सकता है।
  • शादी की तैयारियों के बीच तनाव होना आम बात है, लेकिन इसका सीधा असर आपकी स्किन पर दिखता है। इसके लिए रोज 10 मिनट मेडिटेशन या योग करें।
  • हाइड्रेशन के लिए दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं। यह आपकी त्वचा से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है, जिससे चेहरे पर नेचुरल चमक आती है।
  • अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, चुकंदर, अनार, और नट्स जैसे सूपरफूड्स शामिल करें। आप रोज सुबह खाली पेट एबीसी जूस (सेब, चुकंदर और गाजर का मिक्स) पी सकती हैं।
  • अच्छी हेल्थ और स्किन के लिए दिनभर में 8 घंटे की नींद जरूर लें। नींद पूरी होने से दिमाग दुरुस्त रहता है और स्किन भी ग्लो करती है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।