Chhath Puja 2026: इस छट पूजा पर ट्राय करें ये ट्रेंडी और आसान आलता डिज़ाइन जो दिखेंगे सबसे अलग

Summary :

अगर आप भी इस छठ पूजा पर अपने पैरों को एक ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं, तो आलता के ये लेटेस्ट और आसान डिजाइंस आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेंगे।

Chhath Puja 2026: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में बहुत ही श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। 4 दिनों तक चलने वाले इस पवित्र पर्व (13 नवंबर से 16 नवंबर 2026) में साफ-सफाई, नियमों का पालन और पारंपरिक श्रृंगार का विशेष महत्व होता है।

साड़ी, सिंदूर, चूड़ियों और आभूषणों के साथ-साथ पैरों में लगाया जाने वाला लाल आलता इस त्योहार के सोलह श्रृंगार की जान माना जाता है। अगर आप भी इस छठ पूजा पर अपने पैरों को एक ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं, तो आलता के ये लेटेस्ट और आसान डिजाइंस आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेंगे।

Lotus Motif Design

Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026( Source: Social Media)

आजकल पैरों पर कमल के फूल वाले डिजाइंस काफी ट्रेंड में हैं। इस डिजाइन में पैरों के बीच में खूबसूरत कमल का फूल बनाया जाता है, जिसके साथ बारीक पंखुड़ियां और छोटी-छोटी बिंदियां सजाई जाती हैं। यह देखने में बेहद एलिगेंट और भारी लुक देता है, लेकिन इसे बनाना बहुत आसान है। पारंपरिक साड़ियों के साथ यह डिजाइन आपके पैरों की शोभा कई गुना बढ़ा देगा।

Classic Round Circle Design

Chhath Puja 2026( Source: Social Media)
Chhath Puja 2026( Source: Social Media)

अगर आपको बहुत ज्यादा भरे हुए पैर पसंद नहीं हैं और आप कुछ सिंपल व सोबर चाहती हैं, तो क्लासिक गोल घेरे वाला डिजाइन चुनें। इसमें पैरों के बीच में एक बड़ा गोल घेरा बनाकर उसके चारों ओर पतली रेखाएं या छोटे डॉट्स बनाए जाते हैं। कम समय में बेहतरीन और पारंपरिक लुक पाने के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है। इसे लगाने के लिए आपको सिर्फ आलता और एक पतले ब्रश की जरूरत होगी।

Mandala Alta

Chhath Puja 2026( Source: Social Media)
Chhath Puja 2026( Source: Social Media)

पारंपरिक और आधुनिक कला का बेहतरीन संगम देखना हो, तो मंडला स्टाइल आलता डिजाइन ट्राई करें। इसमें एक गोल चक्र के अंदर बारीक रेखाएं, छोटे फूल और सुंदर घुमावदार पैटर्न बनाए जाते हैं। यह सबसे सदाबहार और आकर्षक डिजाइंस में से एक है, जो पैरों को पूरी तरह से पारंपरिक और रिच फेस्टिव लुक देता है।

Minimalist Alta

Chhath Puja 2026( Source: Social Media)
Chhath Puja 2026( Source: Social Media)

आजकल मॉडर्न महिलाओं के बीच मिनिमलिस्ट लुक काफी पसंद किया जा रहा है। अगर आप पारंपरिक आलता को एक नया ट्विस्ट देना चाहती हैं, तो पैरों की उंगलियों और किनारों पर पतली लाइनें, हल्की पत्तियां और न्यूनतम डॉट्स वाले पैटर्न बनाएं। इसमें पूरे पैर को भरने की जरूरत नहीं होती। कम मेहनत में यह आपको एक स्टाइलिश, क्लासी और मॉडर्न लुक देता है।

Also Read: Karwa Chauth 2026: इस बार हाथों पर लगाएं ये खूबसूरत और ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।