Halter Neck Blouse Designs For Karwa Chauth: करवा चौथ पर ट्रेडिशनल साड़ी के साथ लगाएं मॉर्डन तड़का, ट्राई करें ये 4 हॉल्टर नेक ब्लाउज डिजाइंस

Summary :

आजकल ये डिजाइंस महिलाओं के बीच काफी पसंद किए जा रहे हैं, जो आपके ट्रेडिशनल साड़ी लुक को एक नया और स्टाइलिश टच देते हैं।

Halter Neck Blouse Designs For Karwa Chauth: शादीशुदा महिलाओं के लिए करवा चौथ का त्योहार बेहद खास होता है। इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और पूरे मन से सोलह श्रृंगार करती हैं। यदि इस बार आप साड़ी पहनने वाली हैं, तो अपने लुक को रॉयल और मॉडर्न बनाने के लिए Halter Neck Blouse के ट्रेंडी डिजाइंस ट्राई कर सकती हैं। आजकल ये डिजाइंस महिलाओं के बीच काफी पसंद किए जा रहे हैं, जो आपके ट्रेडिशनल साड़ी लुक को एक नया और स्टाइलिश टच देते हैं।

High-Neck Halter Blouse

Halter Neck Blouse Designs For Karwa Chauth
Halter Neck Blouse Designs For Karwa Chauth( Source: Social Media)

अगर आप बहुत ज्यादा बोल्ड लुक नहीं चाहतीं और सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो यह स्टाइल आपके लिए परफेक्ट रहेगा। इसमें गले के पास कॉलर जैसी डिजाइन होती है, जिसपर हैवी जरी या गोटा-पट्टी वर्क आपके लुक को बेहद अट्रैक्टिव बनाता है।

Keyhole Cutout Halter Blouse

Halter Neck Blouse Designs For Karwa Chauth( Source: Social Media)
Halter Neck Blouse Designs For Karwa Chauth( Source: Social Media)

यह डिजाइन आपके करवा चौथ लुक को बेहद ग्लैमरस और यादगार बनाने में मदद करेगा। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसके साथ आप बिल्कुल सिंपल साड़ी भी पहनेंगी, तो भी आपका पूरा लुक बहुत स्टाइलिश नजर आएगा।

V-Neck Strappy Halter Blouse

Halter Neck Blouse Designs For Karwa Chauth( Source: Social Media)
Halter Neck Blouse Designs For Karwa Chauth( Source: Social Media)

यह पैटर्न आजकल यंग महिलाओं और नई दुल्हनों के बीच काफी चर्चा में है। अगर आप करवा चौथ पर शिफॉन या जॉर्जेट जैसी हल्की और फ्लोई साड़ियां पहन रही हैं, तो उनके साथ यह ब्लाउज डिजाइन सबसे बेस्ट जचेगा।

Jacket or Cape Style Halter Blouse

Halter Neck Blouse Designs For Karwa Chauth( Source: Social Media)
Halter Neck Blouse Designs For Karwa Chauth( Source: Social Media)

यदि आप इस बार कुछ हटकर और इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो यह विकल्प आपके लिए ही है। यह डिजाइन आपकी प्लेन या डिजाइनर साड़ी में जान डाल देता है और आपको भीड़ से बिल्कुल अलग दिखाता है।

Also Read: Karwa Chauth 2026: नीता अंबानी की ये 5 गॉर्जियस साड़ियां, जो इस करवा चौथ देंगी आपको महारानी वाला रॉयल लुक!

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।