“हर बच्चा एक फूल है…” बाल दिवस 2025 पर छोटे शहजादों को भेजें प्यारे Quotes, दिन को बनाएं खास!

Summary :

Childrens Day Wishes and Messages: भारत में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस (Children’s Day) हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह दिन हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के रूप में मनाया जाता है, जिन्हें बच्चे प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि बच्चे हमारे राष्ट्र का भविष्य हैं और उन्हें स्नेह, उचित शिक्षा तथा सुरक्षित वातावरण की आवश्यकता होती है। इस अवसर पर विद्यालयों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिनमें खेल-कूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और भाषण शामिल होते हैं। नेहरू…

Childrens Day Wishes and Messages: भारत में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस (Children’s Day) हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह दिन हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के रूप में मनाया जाता है, जिन्हें बच्चे प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि बच्चे हमारे राष्ट्र का भविष्य हैं और उन्हें स्नेह, उचित शिक्षा तथा सुरक्षित वातावरण की आवश्यकता होती है। इस अवसर पर विद्यालयों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिनमें खेल-कूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और भाषण शामिल होते हैं।
Childrens Day Speech in Hindi
Pandit Jawaharlal Nehru (Photo: Social Media)
नेहरू जी बच्चों से अत्यंत प्रेम करते थे। वे मानते थे कि बच्चे देश का भविष्य हैं, और यदि बच्चों को सही दिशा, सही शिक्षा और सही संस्कार मिले, तो देश की प्रगति सुनिश्चित है। उनका मानना था कि, हर बच्चा अनमोल है, हर बच्चे में एक प्रतिभा है, और हर बच्चे को चमकने का अधिकार है। ऐसे में इस दिन को और खास बनाने के लिए आप भी अपने बच्चों को सुंदर विशेज और कोट्स भेज सकते हैं। नीचे कुछ विशेज बताई गई हैं, जो आप बच्चों को भेजकर उनका प्रोत्साहन बढ़ा सकते हैं।

Childrens Day Wishes and Messages: बच्चों को भेजें क्यूट मैसेज

Childrens Day Wishes and Messages
Childrens Day Wishes and Messages (Photo: AI Generated)

1. हंसी तुम्हारी सबसे प्यारी,
तुमसे ही है दुनिया सारी!
Happy Childrens Day 2025

2. खेलो, कूदो, मस्त रहो,
दिल में सपनों का बाग लगाओ!
बाल दिवस पर खूब मुस्कुराओ!

3. मीठी बातें, हंसी के रंग,
तुमसे ही महके हर एक अंग!
Happy Children’s Day 2025

4. नन्हे-मुन्ने प्यारे बच्चे,
जैसे फूलों के सच्चे-कच्चे!
तुमसे ही है देश का कल!

5. खुश रहो, मस्त रहो, सपनों में खो जाओ,
बाल दिवस पर ढेर सारा प्यार पाओ!

6. तुम हो आसमान के तारे,
हँसी तुम्हारी जग को प्यारे!
बाल दिवस की हार्दिक बधाई!

7. खेल-खिलौने, हँसी के झूले,
तुमसे ही तो घर हैं फूले-फूले!
Happy Children’s Day

8. मीठी मुस्कान, भोले विचार,
बच्चों से ही है संसार!
बाल दिवस की शुभकामनाएं अपार!

9. तुम हो जीवन की सबसे बड़ी खुशी,
हँसी तुम्हारी सबसे प्यारी रोशनी!
बाल दिवस पर ढेर सारा प्यार!

10. रंग भरो अपने सपनों में,
हंसी रखो अपने लफ्ज़ों में!
Happy Children’s Day 2025!

Childrens Day Quotes and Wishes: बाल दिवस पर 10 प्यारे कोट्स

Childrens Day Wishes and Messages
Childrens Day Wishes and Messages (Photo: AI Generated)

“हर बच्चा एक फूल है, जो अपने अंदाज़ में खिलता है।”

“बच्चों की मुस्कान ही भगवान की सबसे प्यारी रचना है।”

“जहां बच्चे हंसते हैं, वहां खुशियां खुद चलकर आती हैं।”

“बचपन की मासूमियत ही इंसानियत की सच्ची पहचान है।”

“हर बच्चे में एक प्रतिभा छिपी है, बस उसे पहचानने की ज़रूरत है।”

“बच्चे हमारे आज नहीं, बल्कि आने वाले कल की नींव हैं।”

“बच्चों को प्यार दो, शिक्षा दो, और एक बेहतर भविष्य का विश्वास दो।”

“बचपन वो सुनहरी कहानी है, जो हर किसी के दिल में बसती है।”

“बच्चे वही सीखते हैं, जो वे अपने आसपास देखते हैं, इसलिए उनका संसार सुंदर बनाओ।”

“हर मुस्कुराता बच्चा, ईश्वर का आशीर्वाद है।”

Childrens Day Wishes and Messages
Childrens Day Wishes and Messages (Photo: AI Generated)

यह भी पढ़ें- Children’s Day के लिए ऐसे तैयार करें सरल और Powerful Speech, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल!

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।