Coconut Water for Skin: गर्मियों में चेहरे के Dryness और मुंहासों से हैं परेशान? तो रोज पीना शुरू करें Coconut Water, मिलेगा Natural Glow

Summary :

गर्मियों में नारियल पानी पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं, तो इससे शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ तुरंत एनर्जी भी मिलती है। नारियल पानी में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको इसके फायदों के बारे में बताएंगे, कि इसे स्किन के लिए कितना ज्यादा अच्छा माना जाता है। इसमें पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन C, अमीनो एसिड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइए जानते हैं, Benefits of Coconut Water for Skin के बारे…

गर्मियों में नारियल पानी पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं, तो इससे शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ तुरंत एनर्जी भी मिलती है। नारियल पानी में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको इसके फायदों के बारे में बताएंगे, कि इसे स्किन के लिए कितना ज्यादा अच्छा माना जाता है। इसमें पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन C, अमीनो एसिड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइए जानते हैं, Benefits of Coconut Water for Skin के बारे में।

Coconut Water for Skin: यहां देखें नारियल पानी पीने के फायदे

Coconut Water for Skin
Coconut Water for Skin (Source: social media)

1. मुंहासों की समस्या

रोजाना नारियल पानी का सेवन करने से ये हमारी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण स्किन में सूजन को कम करने के साथ-साथ पिंपल्स और एक्ने की समस्या भी कम करते हैं। अगर गर्मियों में आप मुंहासों की समस्या से परेशान रहते हैं, तो नारियल का पानी जरूर पिएं।

2. त्वचा रखेगी हाइड्रेट

नारियल पानी में नैचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं। जब हमारा शरीर अच्छी तरह हाइड्रेटेड रहता है, तो स्किन भी मुलायम, ताजा और चमकदार नजर आती है। अगर गर्मी के मौसम में आपकी स्किन रूखी, बेजान हो गई है, तो नारियल पानी पीना शुरू करें।

Nariyal paani for skin care
Nariyal paani for skin care (Source: social media)

3. बढ़ती उम्र से बचाव

आजकल खराब लाइफस्टाइल के कारण लोग अपने शरीर के साथ-साथ स्किन का भी ख्याल नहीं रख पाते हैं, इसलिए स्किन पर कम उम्र में ही झुर्रियां, बुढ़ापा नजर आने लगता है, इसलिए अगर आप नारियल पानी का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद साइटोकिनिन स्किन की कोशिकाओं को जवान बनाए रखने में मदद करता है, जिससे स्किन ग्लोइंग नजर आती है।

4. नैचुरल ग्लो

रोजाना नारियल पानी का सेवन करने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। इससे स्किन साफ नजर आती है और चेहरे पर नैचुरल ग्लो आने लगता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर शरीर में गंदगी जमा होती है, तो उसका असर त्वचा पर दिखाई देता है।

Benefits of Coconut Water for Skin
Benefits of Coconut Water for Skin (Source: social media)

5. सनबर्न और टैनिंग से राहत

धूप में ज्यादा रहने की वजह से चेहरा झुलसने लगता है और टैनिंग बढ़ जाती है, इसलिए अगर आप भी गर्मी में अपनी स्किन को धूप से बचाना चाहते हैं, तो नारियल पानी का सेवन जरूर करें। ये चेहरे को ठंडक पहुंचाता है और सनबर्न के कारण होने वाली जलन और लाली को शांत करता है।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।