Daily Steps for Weight Loss: बढ़ते वजन और बिजी लाइफस्टाइल से हैं परेशान? तो अपने रूटीन में शामिल करें ये वॉक टिप्स, तेजी से घटेगा वजन

Summary :

अगर आप भी अपन बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपने रुटीन में बदलाव करने की जरूरत है। एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर आप अपना वजन तेजी से कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए हर दिन चलना बहुत ज़रूरी है। आज की खराब और बिजी लाइफस्टाइल में लोगों के पास जिम जाने का समय नहीं होता है, लेकिन रोज थोड़ा ज्यादा चलकर आप आसानी से अपना वजन बढ़ने से रोक सकते हैं। जब आप चलते हैं, तो आपकी बॉडी से कैलोरीज बर्न होती हैं, जो वजन घटाने में मदद करती हैं। ऐसे में आइए जानते…

अगर आप भी अपन बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपने रुटीन में बदलाव करने की जरूरत है। एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर आप अपना वजन तेजी से कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए हर दिन चलना बहुत ज़रूरी है। आज की खराब और बिजी लाइफस्टाइल में लोगों के पास जिम जाने का समय नहीं होता है, लेकिन रोज थोड़ा ज्यादा चलकर आप आसानी से अपना वजन बढ़ने से रोक सकते हैं। जब आप चलते हैं, तो आपकी बॉडी से कैलोरीज बर्न होती हैं, जो वजन घटाने में मदद करती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं, तेजी से वजन घटाने के लिए आपको क्या करना चाहिए।

Weight Loss के लिए फॉलो करें ये Steps

daily step count for weight loss
daily step count for weight loss (Source: Social Media)

सुबह या शाम की सैर

अपने दिन की शुरुआत या आखिरी में 20 से 30 मिनट की वॉक जरूर करें। ये न सिर्फ वजन कम करने में मदद करता है, बल्कि आपके दिमाग को भी फ्रेश और शांत रखता है।

सीढ़ियों का इस्तेमाल

अगर आपका ऑफिस, मेट्रो स्टेशन या किसी मॉल में हैं, तो लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। ये आपके पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है और स्टेप्स बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है।

फोन पर बात करते हुए चलें

जब भी आपके पास कोई फोन कॉल आए, तो एक जगह बैठने के बजाय कमरे में या बालकनी में घूमते हुए बात करें। इससे आप लंबी बात करने के साथ-साथ चल भी लेंगे और आपको पता भी नहीं चलेगा। जिससे कुछ ही देर में आपके हजारों स्टेप्स पूरे हो जाएंगे।

steps daily for weight loss
steps daily for weight loss (Source: Social Media)

पैदल जाएं

घर के पास की दुकान से दूध, सब्जी या कोई छोटा-मोटा सामान लेना हो, तो बाइक या स्कूटी से न निकलें, इससे अच्छा पैदल चलकर सामान लेने जाएं। इससे सेहत भी अच्छी रहेगी।

रोजाना कितने स्टेप्स चलना चाहिए?

  • वजन कम करने के लिए शुरुआत में हर दिन 7 से 8 हजार स्टेप्स चलने का टारगेट बनाएं।
  • कुछ दिनों में जब आपको इसकी आदत हो जाए, तो इसे बढ़ाकर 10,000 स्टेप्स कर लें।
  • अपने स्टेप्स को ट्रैक करने के लिए आप किसी फ्री मोबाइल ऐप या स्मार्ट वॉच की मदद ले सकते हैं।

Also Read: Benefits of Guava Leaf Tea: बारिश के मौसम में वरदान है अमरूद के पत्तों की चाय, इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर वजन घटाने तक, जानें इसके 5 फायदे

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।