Dandruff से हैं परेशान? घर पर बने इन आसान पैक से बालों को बनाएं Silky और Shiny

Summary :

Dandruff Removal Tips: गर्मी हो या ठंडी हर कोई चाहता है कि उसके बाल चमकदार और खूबसूरत दिखाई दें। अगर आपके बाल साफ-सुथरे और सुंदर दिखते हैं, तो आपका लुक और भी यूनिक दिखाई देता है। लेकिन कई बार बालों में होने वाली समस्याएं, खासकर डैंड्रफ इस खूबसूरती को कम कर देते हैं। डैंड्रफ की वजह से सिर में खुजली, स्कैल्प से सफेद परतें गिरना और बाल बेजान होने लगते हैं। अगर समय रहते इस समस्या पर ध्यान न दिया जाए, तो यह बढ़कर बाल झड़ने जैसी परेशानी भी हो सकती है। आज हम आपको इस प्रॉब्लम को दूर करने…

Dandruff Removal Tips: गर्मी हो या ठंडी हर कोई चाहता है कि उसके बाल चमकदार और खूबसूरत दिखाई दें। अगर आपके बाल साफ-सुथरे और सुंदर दिखते हैं, तो आपका लुक और भी यूनिक दिखाई देता है। लेकिन कई बार बालों में होने वाली समस्याएं, खासकर डैंड्रफ इस खूबसूरती को कम कर देते हैं। डैंड्रफ की वजह से सिर में खुजली, स्कैल्प से सफेद परतें गिरना और बाल बेजान होने लगते हैं। अगर समय रहते इस समस्या पर ध्यान न दिया जाए, तो यह बढ़कर बाल झड़ने जैसी परेशानी भी हो सकती है। आज हम आपको इस प्रॉब्लम को दूर करने के लिए लोग कुछ तरीके बताएंगे, जिसे इस्तेमाल करके आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Dandruff Removal Tips: डैंड्रफ से छुटकारा पाने के घरेलु उपाय

Dandruff Removal Tips
Dandruff Removal Tips (Source: Social Media)

डैंड्रफ को दूर करने का पहला तरीका

  • डैंड्रफ को दूर करने के लिए आप नीम के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • नीम के पत्ते को आयुर्वेद में सर्व रोग निवारिणी कहा जाता है।
  • इसमें एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुणों पाए जाते हैं।
  • डैंड्रफ को दूर करने के लिए आप नीम के पत्तों को पानी में उबालें।
  • इस पानी से आप बाल धो लें. नीम के पत्तों को दही के साथ मिक्स करें।
  • इसे आप स्कैल्प पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर गुनगुने पानी से बाल धो लें।

दूसरा तरीका

Dandruff Removal Tips
Dandruff Removal Tips (Source: Social Media)
  • डैंड्रफ की प्रॉब्लम को कम करने के लिए आप मेथी दाना का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • मेथी दाना डैंड्रफ को दूर करने का असरदार उपाय माना जाता है।
  • इसके लिए आप मेथी के दाने को रातभर पानी में भिगो दें, फिर सुबह इन्हें पीसकर पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को आप दही में मिला दें. इसके बाद आप इस मिश्रण में त्रिफला चूर्ण मिलाएं।
  • इस हेयर मास्क को स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं और लगभग 1 घंटे तक छोड़ दें. इसके बाद माइल्ड शैम्पू से बालों को धो लें।
  • आप इन दोनों उपाय में से किसी एक उपाय को चुनें और नियमित रूप से अपनाएं और डैंड्रफ से छुटकारा पाएं।

Also Read: Skin पर बार-बार Pimple निकलने की असली वजह सिर्फ Oily Skin नहीं, जानें 5 कारण और बचाव के तरीके

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।